अक्षरा सिंह के जिस गाने का किया जा रहा था बायकॉट, अब उसी की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

    अक्षरा सिंह का नया गाना चौसठ जोगिनिया माई रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में अक्षरा सिंह देवी मां के ध्यान में मगन होती हुई नजर आई हैं।

    अक्षरा सिंह के जिस गाने का किया जा रहा था बायकॉट, अब उसी की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

    भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक खूबसूरत अक्षरा सिंह ने एक कंटेस्टेंट के तौर पर डायरेक्टर करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी में एंट्री मारी थी। इस शो में उनकी परफॉर्मेंस ने हमारा दिल जीत लिया। रियलिटी शो में उनका सफर भले ही कम रहा हो, लेकिन उन्होंने अपनी सादगी से दर्शकों पर एक यादगार छाप छोड़ी। लेकिन फिलहाल अक्षरा अपने सिंगिंग करियर पर फोकस कर रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपना नए देवी से जुड़े गाने को रिलीजकिया, जिसका टाइटल चौसठ जोगिनिया माई है।

    अक्षरा सिंह का नया चौसठ जोगिनिया माई गाना इस वक्त लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह गजब का डांस कर रही हैं। अक्षरा सिंह को इस अंदाज में देखकर फैंस काफी चौंक रहे हैं। क्योंकि उन्होंने पहले कभी एक्ट्रेस को इस अंदाज में नहीं देखा था। इस गाने में अक्षरा सिंह देवी मां की भक्त के तौर पर नजर आ रही हैं। इस गाने के जरिए एक्ट्रेस अपनी मां को ही नहीं बल्कि देवी मां को भी ट्रिब्यूट देती हुई नजर आई हैं। इस गाने में चाइल्ड आर्टिस्ट केवा शेफाली ने 'छोटी अक्षरा' का रोल प्ले किया है। यहां देखिए अक्षरा सिंह का नया देवी मां से जुड़ा गाना। 

    फैंस इस गाने को सुनकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मन में एक अलग खुशी मिली इस गीत को सुनकर। अति सुंदर। जय माता दी। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- इस साल का सबसे बड़ा भक्ति गीत जय माता दी। अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा- बहुत ही बेहतरीन गाना अपनी अक्षरा दीदी सबसे अलग अंदाज में। जियो ऐसे ही दहाड़ते रहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब अक्षरा सिंह ने इस गाने से जुड़ा प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था उस वक्त लोगों ने उन पर अपना गुस्सा निकाला था। एमएमएस कांड के बाद लोग उन पर गुस्सा होते हुए दिखाई दिए थे।

    Tags