अक्षरा सिंह के नए गाने 'पिया के झुलुफिया' ने उड़ाया गर्दा, दो दिन में ही डेढ़ मिलियन व्यूज पार

    अक्षरा सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'पिया के झुलुफिया' काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

    अक्षरा सिंह के नए गाने 'पिया के झुलुफिया' ने उड़ाया गर्दा, दो दिन में ही डेढ़ मिलियन व्यूज पार

    भोजपुरी एक्टर और सिंगर अक्षरा सिंह का हाल ही में एक गाना 'पिया के झुलुफिया' रिलीज हुई। रिलीज होते ही इस गाने ने धूम मचा दी है और ऐसा हो भी क्यों ना। आखिर अक्षरा सिंह भोजपुरी की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। उनके फैंस को उनके गानों और फिल्मों का इंतजार रहता है। अक्षरा के नए गाने की बात करें तो इसने दो दिन में ही डेढ मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। अक्षरा इसमें कुछ अलग ही अतवार में नजर आई हैं। एक प्रोजेक्ट पर जब मॉडल नहीं आता है तो वो अपने दोस्त को बुलाती हैं। और उसके साथ फोटो शूट होता है लेकिन वो उन्हें अपना दिल दे बैठती हैं।

    अक्षरा के साथ गाने में नजर आ रहे शख्स का नाम करण खन्ना है। गाने को खुद अक्षरा ने अपनी आवाज दी है। इसे टी सीरीज-हमार भोजपुरी के चैनल पर रिलीज किया गया है। 'पिया के झुलुफिया' गाने को विक्की रौशन ने लिखा है और इसका म्यूजिक प्रियांशू सिंह ने लिखा है। वहीं इसके वीडियो की बात करें तो डेनी फर्नांडिस और बब्बू खन्ना ने मिलकर डायरेक्ट किया है। अक्षरा का ये गाना कुछ समय बाद ही आया है तो इसलिए भी लोग इसको खूब प्यार दे रहे हैं।

    बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं अक्षरा को नॉन भोजपुरी लोग भी काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग नाम रखने वाली अक्षरा का हिंदी इंडस्ट्री में भी बोलबाला है। अक्षरा सिंह इसके बाद एक नया गाना भी रिलीज होगा। इस गाने का नाम कमरिया है और अक्षरा ने इसका पोस्टर भी जारी कर दिया है। एक्ट्रेस इसमें अपनी बैक दिखाती नजर आ रही हैं। गाना जो जब आएगा तब आएगा, लेकिन एक्ट्रेस के इस पोस्टर को भी खूब प्यार मिल रहा है। पोस्टर में अक्षरा के अलावा बाकी लोग ढोल बजाते नजर आ रहे हैं। इससे लग रहा है कि ये गाना एक डांस सॉन्ग होने वाला है।

    Tags