अनन्या पांडे न्यू इयर सेलिब्रेट करने आदित्य रॉय कपूर के साथ हॉलिडे पर निकली, एयरपोर्ट पर दोनों हुए स्पॉट

    आदित्य रॉय कपूर के साथ छुट्टियों पर निकली अनन्या, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दोनों 

    अनन्या पांडे न्यू इयर सेलिब्रेट करने आदित्य रॉय कपूर के साथ हॉलिडे पर निकली, एयरपोर्ट पर दोनों हुए स्पॉट

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों की विदेश में छुट्टियां मनाने की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसके बाद इनका रिश्ता दुनिया के सामने कन्फर्म हो गया था। अब दोनों रक बार फिर हॉलिडे पर निकल गये हैं। जाता हुआ साल सेलेब्रिटीज के लिए छुट्टी का साल होता है। नए साल की शुरुआत कुछ बेहद खास लोगों के साथ होती है। ऐसे में अनन्या अपने सबसे खास आदित्य के साथ छुट्टियां मनाने निकल गई हैं। आज उन्हें मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। जिसके थोड़ी देर बाद आदित्य भी स्पॉट हुए। दोनों दुनिया के किस कोने ये न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले हैं फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

    इस दौरान अनन्या ने चेक जैकेट पहनी हुई थी और सिर पर कैप। वहीं कुछ ऐसा ही लुक आदित्य ने भी कैरी किया था। एक्टर बब्लैक एंड ग्रे चेक वूलेन शर्ट में नज़र आये। इस मौके पर आदित्य ने भी ब्लैक कैप पहनी हुई थी। ये वीडियो देखिये-

    आदित्य को डेट करने से पहले अनन्या का नाम ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन इसी दौरान अनन्या और आदित्य नजदीक आये और एक्ट्रेस ने ईशान को अपनी जिंदगी से बाहर करते हुए आदित्य का हाथ थाम लिया। ये खुलासा अनन्या की मम्मी भावना पांडे ने कॉफ़ी विद करण के पिछले सीजन में किया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। अनन्या, आदित्य को लेकर काफी सीरियस हैं इसका खुलासा कुछ समय पहले प्रीमियर हुए कॉफ़ी विद करण के एपिसोड से हुआ था। इस एपिसोड में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ पहुंची थीं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या की नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई फिल्म ‘खो गये हम कहा’ में एक्ट्रेस की परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव लीड किरदार में हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छा रिस्पोंस दिया है।

    Tags