विजय सेतुपति से पहले ये स्टार्स हो चुके हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

    फिल्म मैरी क्रिसमस इस वक्त लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में एक्टर विजय सेतुपति के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय सेतपुति ने बॉडी शेमिंग को लेकर एक खुलासा किया था। इससे पहले भी कई स्टार्स का नाम इसमें शामिल किया जा चुका है। आइए जानते हैं उनके बारे में यहां।

    <p>बॉडी शेमिंग का शिकार हुए ये सितारे</p>

    बॉडी शेमिंग का शिकार हुए ये सितारे

    फिल्म मैरी क्रिसमस इस वक्त लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में एक्टर विजय सेतुपति के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय सेतपुति ने बॉडी शेमिंग को लेकर एक खुलासा किया था, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। वैसे विजय ऐसे पहले स्टार नहीं है जिन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कई स्टार्स का नाम इसमें शामिल किया जा चुका है। आइए जानते हैं उनके बारे में यहां।

    अर्जुन कपूर

    फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अर्जुन कपूर 140 किलो के थे। उन्होंने अपनी फिल्म इश्कजादे के लिए 50 किलो कम किया था। इसके बावूजद उन्हें इंडस्ट्री में उनके वजन की वजह से ट्रोल किया जाता था। इस बारे में वो कई बार इंटरव्यू में बात रख चुके हैं। 

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या राय को भी बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। बेटी आराध्या के जन्म के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, लेकिन उन्होंने नेगेटिव कमेंट्स को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहा। 

    सोनाक्षी सिन्हा

    दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को भी उनके वजन की वजगह से ट्रोल किया गया था। उन्होंने कई बार पब्लिकली भी अपना दर्द लोगों के बीच शेयर किया है। लेकिन उन्होंने इस बात को सीरियस लेना अब बंद कर दिया है।

    अनन्या पांडे

    इस लिस्ट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस हाई स्कूल के वक्त अपने शरीर को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया, "आज भी मैं अपने शरीर को लेकर इनसिक्योर फील करती हूं, और हर बार यह मेरे लिए अलग होता है।"

    तारा सुतारिया

    एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, "जब मैंने SOTY 2 की तब कुछ लोगों ने मुझे एनोरेक्सिक (जिसमें किसी की दिलचस्पी ना हो) कहा था। थोड़ी समय बाद, मैंने दो-तीन किलो वजन बढ़ाया और लोगों ने कहा कि उसने वजन बढ़ा लिया है। यह शुरुआत में मुझे बहुत परेशान करता था।”

    Tags