Koffee With Karan 8 प्रोमो: नये गेस्ट आदित्य रॉय कपूर-अर्जुन कपूर को शो पर देख भड़के यूजर्स, बोले -अनन्या पांडे से अफेयर की वजह से मिला मौका

    क्या अनन्या पांडे संग अफेयर की वजह से मिला है आदित्य रॉय कपूर को करण के शो पर आने का मौका?

    Koffee With Karan 8 प्रोमो: नये गेस्ट आदित्य रॉय कपूर-अर्जुन कपूर को शो पर देख भड़के यूजर्स, बोले -अनन्या पांडे से अफेयर की वजह से मिला मौका

    कॉफ़ी विद करण सीजन 8 का पिछला एपिसोड ऑडियंस के लिए बोरिंग रहा था। रानी मुखर्जी और काजोल शो देखने वाली ऑडियंस को खास इम्प्रेस नहीं कर पाई थीं। ऐसे में नए एपिसोड से ज्यादा उम्मीदें लग गई हैं। आज अगले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर गेस्ट बन पहुंचने वाले हैं। ये प्रोमो मजेदार है। उम्मीद है एपिसोड भी कुछ बड़ा धमाका करे।

    अब आदित्य रॉय कपूर शो का हिस्सा बने तो ये कैसे हो सकता है अनन्या पांडे से उनकी लव लाइफ के बारे में कोई सवाल नहीं किया जाये। करण के इस प्रोमो की शुरुआत दोनों एक्टर के लव अफेयर और आउटफिट को लेकर होती है। हालांकि, कॉफ़ी के शो पर इन दोनों एक्टर्स को देख कर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स खुश नहीं है।

    कॉफ़ी विद करण के नए एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर आने वाले हैं। जिसे कुछ सोशल मीडिया यूजर्स पसंद नहीं कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आदित्य को सिर्फ अनन्या पांडे के साथ अफेयर होने की वजह से बुलाया गया है। वहीं अर्जुन के लिए एक यूजर ने लिखा वो इस शो पर आना अब डिजर्व नहीं करते हैं। हालांकि, इन दोनों एक्टर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे और अपनों रिश्तों के बारे में बात करते नज़र आने वाले हैं। इस नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

    बता दें, करण जौहर का शो कॉफ़ी विद करण के पिछले सीजन विवादों में बने रहे हैं। इसलिए इस बार होस्ट ने अपने सवालों का तरीका जरुर बदला है। लेकिन ये नया फॉर्मेट ऑडियंस को बोरिंग लग रहा है। उम्मीद है ये एपिसोड धमाका करे।

    Tags