Animal Pre Teaser: दुश्मनों को कुल्हाड़ी से काटते नजर आए रणबीर कपूर, डरकर भागे दुश्मन

    एनिमल प्री टीजर: रणबीर कपूर का ये खतरनाक अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

    Animal Pre Teaser: दुश्मनों को कुल्हाड़ी से काटते नजर आए रणबीर कपूर, डरकर भागे दुश्मन

    रणबीर कपूर इस साल अपनी दूसरी फिल्म एनिमल के साथ थिएटर्स में नजर आने वाले हैं। फिल्म का काफी जबरदस्त बज बन गया है। रणबीर का अभी तक फिल्म से एक पोस्टर ही ऑफिशियली रिलीज हुआ था। जिसमें वो कुल्हाड़ी लिए खून से लथपथ नजर आ रहे थे। अब फिल्म से मेकर्स ने एक प्री टीजर शेयर किया है। इसमें पता चला कि वो कैसे खूनम खून थे। 

    एनिमल के प्री टीजर में दिखाया गया है कि कुछ मेटल के मास्क पहने लोग खड़े हैं और सबके हाथ में कुल्हाड़ी है। इसके बाद रणबीर कुल्हाड़ी लेकर उनके बीच में जाते हैं और धड़ाधड़ मारकाट मचाना शुरू हो जाते हैं। उसके बाद ये मेटल मास्क वाले उनके दुश्मन डर के वहां से भागने लगते हैं। इस दौरान सिर्फ एक बार ही रणबीर का खतरनाक चेहरा दिखाया जाता है। इस पूरे प्री टीजर के दौरान पंजाबी गाना चल रहा होता है जिसे कुछ सरदार गाते नजर भी आते हैं। इस प्री टीजर ने ही हिला कर रख दिया है, आगे क्या होने वाले है ये तो बाकी चीजें आने ही पता चलेगा।

    रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम रोल मे हैं। फिल्म को कबीर खान के डायरेक्टर संदीप वांगा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 


    फिल्म की कहानी
    फिल्म की कहानी की बात करें तो अब तक की खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर सिर्फ एक कॉलेज प्रोफेसर होते हैं लेकिन उनके पिता अनिल कपूर को धोखा मिलता है जो कि खुद एक गैंगस्टर होते हैं। बॉबी देओल इसमें विलेन बने नजर आएंगे। कहानी इसके बाद कुछ ऐसी पटलती है कि रणबीर कपूर खुद खूंखार गैंगस्टर बन जाते हैं। 

    फिल्म का होगा महाक्लैश
    ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को रिलीज हो रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 और सनी देओल की गदर 2 भी रिलीज हो रही है।

    Tags