भोला बॉक्स ऑफिस: चौथे दिन अजय देवगन की फ़िल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई, छुट्टी का मिला फायदा

    फिल्म भोला लोगों को काफी ज्यादा इंप्रेस करती हुई नजर आ रही है। जानिए इस फिल्म को रविवार के दिन मिला है कितने करोड़ का फायदा। 

    भोला बॉक्स ऑफिस: चौथे दिन अजय देवगन की फ़िल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई, छुट्टी का मिला फायदा

    एक्टर अजय देवगन बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। जब भी उनकी फिल्म बड़े पर्द पर रिलीज होती है। फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। उनकी फिल्म भोला हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन ने कमाल का काम किया है। फिल्म बड़े पर्दे पर शानदार काम कर रही है। इस फिल्म ने चौथे दिन भी काफी अच्छी कमाई की है। 

    फिल्म भोला को रविवार यानि छुट्टी वाले दिन का फायदा मिला है। वीकेंड के दिन फिल्म भोला काफी ज्यादा अच्छा काम करती हुई नजर आईं। फिल्म भोला ने शनिवार के दिन 12.10 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, रविवार के दिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 14.00 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो वो 44.70 करोड़ रुपये हैं। फिल्म भोला को लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया है। तभी तो ये फिल्म इतनी अच्छी कमाई कर पाने में सफल हो रही है। भोली फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 से 11 करोड़ के बीच कमाई की थी। फिल्म भोला में सभी स्टार्स की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। 

    आपको ये जानकार हैरानी होगी कि फिल्म भोला को डायरेक्टर करने का काम खुद अजय देवगन ने किया है। ये उनकी डायरेक्टर की गई चौथी फिल्म है। फिल्म भोला साउथ की फिल्म कैथी का रीमके है। इससे पहले उनकी फिल्म दृश्यम 2 आई थी जिसे भी लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म भोला में अजय देवगन के अलावा दीपक डोबरियाल, अमला पॉल, गजराव राव, संजय मिश्रा के अलावा कई सितारे नजर आ रहे हैं। सभी की एक्टिंग फिल्म भोला में काफी कमाल की लग रही है। फैंस सोशल मीडिया पर भी फिल्म भोला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

    Tags