जवान 2 के लिए फैंस ने दिया आईडिया, बोले शुरू करो कावेरी अम्मा बनी रिद्धि डोगरा और शाहरुख़ खान के किरदार विक्रम राठोर की लव स्टोरी

    रिद्धि डोगरा को शाहरुख़ खान की कावेरी अम्मा बने देख हंस रहे हैं यूजर्स, अब देखना चाहते हैं लव स्टोरी 

    जवान 2 के लिए फैंस ने दिया आईडिया, बोले शुरू करो कावेरी अम्मा बनी रिद्धि डोगरा और शाहरुख़ खान के किरदार विक्रम राठोर की लव स्टोरी

    शाहरुख़ खान की जवान देश में किसी त्योहार की तरह धूम मचा रही है। फिल्म में शाहरुख़ खान के किरदार के अलावा सपोर्टिंग एक्टर्स को खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन एक ऐसा किरदार है जिसकी परफॉरमेंस तो ऑडियंस को पसंद आई लेकिन शाहरुख़ खान की अम्मा बनना फैंस को खटक रहा है।

    दरअसल, इस फिल्म में एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने किंग खान की कावेरी अम्मा का किरदार निभाया है। अब एक कावेरी अम्मा फिल्म स्वदेश में भी फैंस देख चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रिद्धि की परफॉरमेंस की तो तारीफ हो रही है, लेकिन उन्हें शाहरुख़ की कावेरी अम्मा के रूप में देखना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। यूजर्स मीम शेयर कर रहे हैं जिस पर खुद रिद्धि भी अपनी हंसी और रिएक्शन रोक नहीं पा रही हैं।

    एक यूजर ने स्वदेश की कावेरी अम्मा की तस्वीर शेयर की और दूसरी तरफ मॉडर्न अवतार में जवान की कावेरी अम्मा रिद्धि की। ये ट्वीट देखने के बाद खुद रिद्धि ने हँसते हुए फैंस से अब ये मीम बंद करने की बात कही है।

    एक यूजर ने तो मेकर्स को जवान 2 की कहानी का आईडिया भी दे दिया। यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि कावेरी अम्मा भी सिंगल हैं और बूढ़े विक्रम राठोर के किरदार में शाहरुख़ खान भी। ऐसे में जवान 2 में इन दोनों की लव स्टोरी शुरू कर देनी चाहिए। इस आईडिया पर रिद्धि भी खूब हंसी। वैसे ये आईडिया इतना भी बुरा नहीं है।

    जवान की कमाई की बात करें तो रिलीज़ वाले दिन देश में करीब 76 करोड़ और वर्ल्डवाइड 129 करोड़ का बिज़नस करने के बाद उम्मीद इस वीकेंड पर टिकी हैं। वहीं पहले शुक्रवार को फिल्म 45 करोड़ की कमाई कर पाने में सफल हुई। 2 दिन में देश में 100 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है। अब वीकेंड पर ये धमाका और जोरदार होने वाला है।

    Tags