गणेश चतुर्थी आते ही शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत, फिर अपना मुंह छिपाते दिखे राज कुंद्रा

    बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में बप्पा का स्वागत कर लिया है। वायरल हो रही वीडियो में शिल्पा शेट्टी घर पर बप्पा की प्रतिमा ले जाती नजर आ रही हैं। 

    गणेश चतुर्थी आते ही शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत, फिर अपना मुंह छिपाते दिखे राज कुंद्रा

    शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं जो कि गणेश भगवान को बहुत मानती हैं। हर साल शिल्पा शेट्टी के घर में गणेश उत्सव के दौरान बप्पा विराजते हैं। इस बार भी शिल्पा शेट्टी ने बप्पा के स्वागत की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। कुछ समय पहले ही शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया है। इस बात का सबूत शिल्पा शेट्टी का लेटेस्ट वीडियो है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ बप्पा की पूजा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने नारियल फोड़कर बप्पा का स्वागत किया।

    वीडियो में शिल्पा शेट्टी देसी अंदाज में नजर आईं। वहीं राज कुंद्रा इस बार भी अपना चेहरा छिपाते दिखे। राज कुंद्रा ने मीडिया से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया था। इतना ही नहीं मास्क के साथ साथ राज कुंद्रा ने हुडी भी कैरी की है। वीडियो में तो शिल्पा शेट्टी के पति पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। इस लुक की वजह से लोगों ने एक बार फिर से राज कुंद्रा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

    लोग राज कुंद्रा को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। लोगों का मानना है कि बप्पा के स्वागत के लिए राज कुंद्रा को ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। वहीं वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने बप्पा के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में फिर से लौटने की तैयारी में हैं। जल्द ही शिल्पा शेट्टी फिल्म सूखी में नजर आने वाली हैं।

    कहना गलत नहीं होगा कि ये महीना शिल्पा शेट्टी के लिए बेहद खास होने वाला है। इस समय भी शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट करने में लगी हुई हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी को दिल्ली में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया था। 

    Tags