बेटी राहा को घर छोड़ रातभर बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते रहे रणबीर-आलिया, अंबानी भी दिखे साथ

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 31 साल की हो गई है, लेकिन गुरुवार के दिन वो अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन शानदार तरीके से मनाती हुई नजर आईं।

    बेटी राहा को घर छोड़ रातभर बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते रहे रणबीर-आलिया, अंबानी भी दिखे साथ

    बॉलीवुड की क्यूट और चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से फैंस के बीच सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने 31 साल की होने पर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी का जमकर गुरुवार के दिन लुत्फ उठाया है। अपनी अच्छी दोस्त ईशा अंबानी के साथ भी आलिया भट्ट हर पल को एंजॉय करती हुई नजर आईं। बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लोगों के बीच जमकर वायरल हो रही है, जिसे वो काफी पसंद कर रहे हैं। 

    दरअसल विरल भियानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सभी सेलेब्स आलिया भट्ट का जन्मदिन ताज होटल में मानने के लिए पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट इस दौरान कमाल की नजर आ रही हैं। गोल्डन स्ट्रैपलेस टॉप और डेनिम जींस में वो काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं, अंबानी परिवार भी आलिया भट्ट के खास जश्न में शामिल होता हुआ दिखाई दिया है। एक्ट्रेस की दोस्त ईशा अंबानी अपने पति आनंद पिरामल के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। इसके अलावा रणबीर कपूर के दोस्त आकाश अंबानी भी अपनी पत्नी के साथ इस शानदार श्याम का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए। आलिया भट्ट की सासू मां नीतू कपूर का भी अलग ही टशन वीडियो में देखने को मिला। आप भी देखिए आलिया भट्ट से जुड़ा वीडियो यहां। 

    आलिया भट्ट को जन्मदिन की बधाई देते दिखें फैंस

    आलिया भट्ट के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ज्यादा उनके फैंस ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है और दिल वाली इमोजी शेयर की है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के साथ की थी। इसके बाद वो कई हिट फिल्में लोगों के बीच देती हुई नजर आईं। एक्टिंग के मामले में वो हमेशा से ही आगे रही है। एक्ट्रेस जल्दी फिल्म जिगरा में दिखाई देगी। साथ ही वो लव एंड वॉर फिल्म में रणबीर कपूर संग एक्टिंग करने वाली है। 

    Tags