बायोपिक क्वीन बनीं कंगना रनौत, इंदिरा गांधी के बाद इस महान हस्ती का करेंगी रोल

    कंगना रनौत अब आपको एक और नई फिल्म में नजर आएंगी। ये एक बायोपिक होगी। एक्ट्रेस अपने करियर में पहले भी बायोपिक कर चुकी हैं। 

    बायोपिक क्वीन बनीं कंगना रनौत, इंदिरा गांधी के बाद इस महान हस्ती का करेंगी रोल

    कंगना रनौत बायोपिक क्वीन बनती जा रही हैं। वो महिलाओं पर निभाए जाने वाले भिन्न भिन्न कैरेक्टर करते देखी जा सकती हैं। पहले वो रानी लक्ष्मीबाई बनीं। इसके बाद एक्ट्रेस थलाइवी में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे जयललिता का कैरेक्टर निभाया था। फिलहाल वो फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी का रोल कर रही हैं। अब उन्होंने एक और फिल्म साइन की है जिसमें एक्ट्रेस नोटी बिनोदिनी का रोल करेंगी। बिनोदिनी अपने समय सी जानीमानी थिएटर सुपरस्टार थीं। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने भारत में थिएटर कल्चर को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। बिनोदिनी ने अपने अ 12 साल के करियर में थिएटर में 80 से ज्यादा कैरेक्टर निभाए थे जिसमें प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोतीबीबी और कपालकुंडला जैसे किरदार शामिल थे। 

    कंगना रनौत ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फिल्म को प्रदीप सरकार डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने 'परिणीति' और 'मर्दानी' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। नोटी बिनोदिनी का रोल करने और डायरेक्टर के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, ''मैं प्रदीप सरकार जी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और इस कैरेक्टर के लिए बहुत खुश हूं। साथ ही ये प्रकाश कपाड़िया जी के साथ मेरा पहला कोलेबोरेशन होगा और मैं इस देश के कुछ महानतम कलाकारों के साथ इस रीमार्केबल जर्नी का हिस्सा बनकर पूरी तरह रोमांचित हूं।"

    कंगना फिलहाल फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद कंगना नोटी बिनोदिनी की फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू कर सकती हैं। इन फिल्मों के अलावा कंगना फिल्म तेजस और सीता में नजर आएंगी। कंगना ने तेजस पर तो पहले ही काम शुरू कर दिया है। वो इसमें एक पायलेट के रूप में नजर आएंगी।

    Tags