Main Atal Hoon Teaser: पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी बनकर गरजे, लाल कृष्ण आडवाणी भी आए नजर

    पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं का टीजर रिलीज, अटल बिहारी वाजपेयी की तरह दहाड़ते हुए आए नजर

    Main Atal Hoon Teaser: पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी बनकर गरजे, लाल कृष्ण आडवाणी भी आए नजर

    पंकज त्रिपाठी अपनी अगली फिल्म मैं अटल हूं लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वो खुद अटल बिहारी वाजपेयी बने हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें उनकी झलक देखने को मिली है। उनके साथ लाल कृष्ण आडवाणी भी नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी अटल की तरह बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि वो राजनीति में अपना परचम लहराएंगे क्योंकि लाल कृष्ण आडवाणी उन्हें सन्यास लेने की बात कर रहे थे। लेकिन वहीं अटल बिहारी अपनी पार्टी का कमल खिलाने की बात करते हैं।

    टीजर में सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के बीच बातचीत दिखाई जा रही है। टीजर के आखिर में उन्हें स्टेज पर खड़े बारिश के बीच सभा करते दिखाया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर 20 दिसंबर को रिलीज होगा। ट्रेलर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर से पहले रिलीज किया जा रहा है। 

    पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में अब तक के सबसे अलग रोल में नजर आए हैं। कुछ समय पहले जब उनका अटल वाला लुक सामने आया तो वो पहचान में भी नहीं आ रहे थे। उनके इस लुक की हर तरफ चर्चा हुई थी। ट्रेलर के बाद देखना होगा कि फिल्म पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती है। 'मैं अटल हूं' अगले साल थिएटर्स में 19 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म को रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है और ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। 

    पंकज त्रिपाठी हाल ही में अपनी फिल्म कड़क को लेकर सुर्खियों में थे। उनकी ये फिल्म 8 दिसंबर को जी5 पर रिलीज हुई थी। इसमें संघना सांघी उनकी बेटी के रोल मे थीं। फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। इसमें एक पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है। पंकज त्रिपाठी तो वैसे भी ओटीटी के राजा माने जाते हैं। लोग उनकी मिर्जापुर 3 का भी इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि ये वेब सीरीज इस साल रिलीज हो जाएगी। लेकिन अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

    Tags