Kadak Singh Movie Review: अपने शैडी किरदार से हैरान करते हैं पंकज त्रिपाठी, कहानी से बंध जाएगी ऑडियंस

    3.0

    कड़क सिंह

    कड़क सिंह एक सस्पेंस से भरी फिल्म है जिसमें एक भ्रष्टाचारी अधिकारी है! एक कड़क पिता और दुर्घटना के बाद एक प्यारे पिता की कहानी है! ये फिल्म आपको अपनी कहानी से बांधे रखेगी!

    Director :
    • अनिरुद्ध रॉय चौधरी
    Cast :
    • पंकज त्रिपाठी,
    • संजना संघी,
    • जया अहसान,
    • पार्वती थिरुवोत्हु
    Genre :
    • सस्पेंस, थ्रिलर, ड्रामा, इमोशन
    Language :
    • हिंदी
    Platform :
    • जी 5
    Kadak Singh Movie Review: अपने शैडी किरदार से हैरान करते हैं पंकज त्रिपाठी, कहानी से बंध जाएगी ऑडियंस
    Updated : December 08, 2023 01:58 PM IST

    पंकज त्रिपाठी को इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में शामिल हैं। उन्हें फुकरे जैसी फिल्मों में ऑडियंस को हंसाते देखा गया है। मिर्जापुर जैसी सीरीज में विलेन बने कालीन भैया से ऑडियंस को डर भी लगा होगा। लेकिन आज जी5 पर आई फिल्म कड़क सिंह में वो एक शैडी किरदार में हैं। एक तरफ वो हंसाते हैं। और दूसरी तरफ उनका शैडी किरदार हैरान करता है।

    कड़क सिंह एक सस्पेंस से भरी फिल्म है। हॉस्पिटल पर पड़े बेड पर पंकज त्रिपाठी अपनी भूल चुकी बेटी संजना संघी से बीते कल की कहानी सुनते हैं। ये एक सस्पेंस से भरी फिल्म आपको भी उसी कुर्सी से बांध देती है। कहानी इतनी साधारण है लेकिन अंत तक आप सच जानने का इंतजार करते हैं। पंकज त्रिपाठी एक सरकारी अधिकारी के रूप में हैं जो आत्महत्या कर लेता है। इस घटना के बाद याददाश्त खो बैठता है। ऐसे में बेटी संजना संघी अपने पिता को कड़क सिंह पुकारने से लेकर प्रेमिका अपना प्रेम बताती है। इस दौरान आपका दिमाग स्क्रीन पर दिखने वाले हर किरदार पर शक करता है। बेटी के किरदार में एक्ट्रेस संजना को भी आप शक भरी नज़रों से देखते हो। साथ काम करने वाले लोगों से लेकर हॉस्पिटल के डॉक्टर और यहां तक पूरा दिन देखभाल करने वाली नर्स भी आपकी शक का शिकार होती है। लेकिन अंत में कहानी पलट जाती है। आपका दिमाग भी CID के ऑफिसर्स की तरह दौड़ता है। आप समझ जाते हैं कि जितने भी ये किरदार स्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं। इसी में से कोई ऐसा है जिसने मुख्य किरदार को मारने की कोशिश की है। अपने शक को यकीन में बदलता देखने के लिए आप अंत तक कहानी से चिपक जाते हैं।

    इस फिल्म में आपको ड्रग एंगल, भ्रष्टाचार, क्राइम, मर्डर, सुसाइड जैसी और पिता बेटी के बीच अनोखा प्यार नज़र आता है। पंकज त्रिपाठी और संजना संघी की परफॉरमेंस पसंद आती है। स्क्रीनप्ले और सस्पेंस शानदार तरीके से गढ़ा हुआ है। आप कहानी में इतना खो जाते हैं कि कुछ कमियों को इग्नोर करते जाते हैं। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू की पिंक और यामी गौतम की लॉस्ट डायरेक्ट करने वाले अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट की है। मेरी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार्स।

    Tags