OMG 2 Trailer: अक्षय कुमार भगवान शिव नहीं इस रोल में आए नजर, पकंज त्रिपाठी का देंगे साथ

    OMG trailer: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाएगी कमाल, ट्रेलर में दिखी ये मजेदार बातें

    OMG 2 Trailer: अक्षय कुमार भगवान शिव नहीं इस रोल में आए नजर, पकंज त्रिपाठी का देंगे साथ

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओम माय गॉड 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल अहम रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत में ही साफ कर दिया गया है कि अक्षय कुमार भगवान शिव नही हैं बल्कि उनके एक दूत है। शुरुआत में भगवान शिव नंदी से बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि उनके एक भक्त पर बड़ी विपदा आने वाली है, इसलिए वो किसी को उसकी मदद के लिए भेजें।

    पकंज त्रिपाठी को केस लड़ते दिखाया गया है क्योंकि उनका बेटा कुछ ऐसी एक्टिविटी में नजर आ रहा है जिससे समाज के कुछ लोग और खासतौर से स्कूल के लोग शर्मिंदा हो रहे हैं। पंकज को भी बुरा लगता है लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि ये चीजें नेचुरल हैं और अगर बच्चे पर प्रेशर बना रहा तो वो आत्महत्या भी कर सकता है। ट्रेलर में तो नहीं दिखाया गया है लेकिन मीडिया में फिल्म का एक प्लॉट लीक हुआ था जिसके मुताबिक ये बच्चा गे होता है। फिल्म का इसको लेकर विरोध भी शुरु हुआ था। हालांकि पूरी कहानी अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

    अक्षय कुमार शिव के दूत बनकर पंकज त्रिपाठी से मिल तो जाते हैं लेकिन वो कैसे मदद करते हैं ये बाद में साफ होगा। अरुण गोविल स्कूल के प्रिंसिपल बने हैं और जब पंकज त्रिपाठी स्कूल पर ही केस कर देते हैं तो यामी गौतम स्कूल की वकील के रूप में सामने आती हैं। पंकज त्रिपाठी खुद ही अपनी वकालत करते नजर आ रहे हैं और वो वकालत करने के तौर तरीके कोर्ट रूम मे ही सीख रहे होते हैं। इसका एक फनी सीन भी ट्रेलर में दिखाया गया है। कुल मिलाकर फिल्म में एक सोशल मुद्दा होने वाला है जिसके साथ आप आस्था, इमोशन्स, कॉमेडी और ड्रामा भी भरपूर देख पाएंगे। 

    Tags