रणवीर सिंह-जॉनी सिन्स के एड पर आया करण कुंद्रा का शॉकिंग रिएक्शन, बोले- शाबाश बाबा!

    रणवीर सिंह का एक एड काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर कई टीवी सेलेब्स अपना रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए हैं।

    रणवीर सिंह-जॉनी सिन्स के एड पर आया करण कुंद्रा का शॉकिंग रिएक्शन, बोले- शाबाश बाबा!

    टीवी या फिर बॉलीवुड जगत में यदि कोई भी चीज विवाद वाली होती है तो उस पर कई सारे रिएक्शन देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक एड विवाद में आ गया है, जिसमें रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स नजर आ रहे हैं। इस एड पर एक नहीं बल्कि कई सारे टीवी सेलेब्स अपना रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए हैं। जहां कुछ सेलेब्स इस एड को सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स इस एड की आलोचना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। समर्थन करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में एक्टर करण कुंद्रा का नाम भी शामिल हो गया है। 

    दरअसल एक्टर करण कुंद्रा ने जॉनी सिन्स और रणवीर सिंह वाले एड की क्लिप अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जिस क्रैजी कोलाब के बारे में हम नहीं जानते थे कि हमें उसकी जरूरत है। सभी विज्ञापनों का बाप... शाबाश बाबा!! पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के बारे में बात करना भी जरूर है और सभी शोर को कम करने के लिए हमारे टीवी सीरियल्स का टेम्पलेट का इस्तेमाल करने के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं!!' 

    रणवीर सिंह के एड की आलोचना करते दिखें ये टीवी सितारे

    वहीं, जिन टीवी सेलेब्स ने इस एड की जमकर आलोचना की है, उनमें रश्मि देसाई और सुधांशु पांडे का भी नाम शामिल है। रश्मि देसाई ने रणवीर सिंह के एड की आलोचना करते हुए लिखा था, 'बालकनी और ग्राउंड के बीच की दूरी कितनी थी।' वहीं, एक्ट्रेस रिश्म देसाई ने इस एड की निंदा करते हुए लिखा, 'मैंने अपना काम एक रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया था और फिर मैंने टीवी में काम करना शुरू किया। आज भी लोग इसे छोटी स्क्रीन कहते हैं, जहां पर लोग न्यूज, क्रिकेट और फिल्में भी देखते हैं। इस ऐड को देखने के बाद, जिसकी मुझे उम्मीद भी नहीं थी, मुझे लग रहा है कि यह सभी टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के लिए अपमान की बात है। इस तरह हमें छोटा महसूस करवाया गया है।'

    ये टीवी इंडस्ट्री के मुंह पर तमाचा है: रश्मि देसाई

    इसके अलावा अपनी बात रखते हुए रश्मि देसाई ने बोला, 'इसी तरह हमारे साथ भी बर्ताव किया जाता है। यहां पर हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है। टीवी पर सब कुछ नहीं दिखाया जाता है। ये सब बड़ी स्क्रीन पर होता है। सच्चाई दिखाने में कुछ गलत नहीं है लेकिन ये टीवी इंडस्ट्री के लिए एक जांच की तरह है। मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री के मुंह पर तमाचे जैसा है। हो सकता है मैं जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया दे रही हूं। लेकिन टीवी पर हम अपने दर्शकों को संस्कृति और प्यार दिखाते हैं। मैं हर्ट हूं और मुझे दुख है, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री में मेरी जर्नी काफी अच्छी रही है।'

    Tags