रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' पर शुरू किया काम, फैंस बोले- कब रिलीज होगी...

    सिंघम 3 पर शुरू हुआ काम, अजय देवगन ने दी ये अपडेट

    रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' पर शुरू किया काम, फैंस बोले- कब रिलीज होगी...

    रोहित शेट्टी और अजय देवनग की डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी बॉलीवुड में काफी पॉपुलर है। रोहित शेट्टी ने साल 2011 में फिल्म सिंघम से अपने कॉप यूनिवर्स की शुरुआत की थी और इसके बाद तो सब हिस्ट्री है। रोहित शेट्टी ने सिंघम बनाने के बाद सिंघम रिटर्न बनाई। इसके अलावा उन्होंने रणवीर सिंह के साथ सिंबा और अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी भी बनाई। अब उनकी सिंघम अगेन आ रही है। फिल्म पर नए साल से काम शुरू हो गया है। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को स्क्रिप्ट का नैरेशन दे दिया है। अब जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होगी। अजय ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है।

    अजय ने ट्विटर पर लिखा, ''रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की कहानी सुनकर साल की अच्छी शुरुआत की। यह स्क्रिप्ट फायर है। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।'' इस बीच फैंस में फिल्म को लेकर इतनी एक्साइटमेंट है कि वो रिलीज डेट के बारे में पूछने लगे हैं।

    अजय देवगन ने वैसे साल 2022 में खूब धमाल मचाया है। उनकी पिछली रिलीज दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार साबित हुई है। जबकि इससे पहले वो फिल्म थैंक गॉड और रनवे 34 में नजर आए थे। अब साल 2023 में उनकी फिल्म भोला रिलीज होगी। इसका टीजर आ चुका है और फैंस इस फिल्म के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं। 

    वहीं रोहित शेट्टी की बात करें तो साल 2022 के अंत में दिसंबर में उनकी फिल्म सर्कस रिलीज हुई। जिसमें रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े लीड रोल मे थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। लेकिन रोहित अपने कॉप यूनिवर्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस साल उनकी वेब सीरीज द इंडियन पुलिस फोर्स रिलीज हो सकती है। उन्होंने इस सीरीज के जरिए ओटीटी में कदम रखा है। सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे।  

    Tags