सैफ अली खान सुबह से हॉस्पिटल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी की चपेट में आये

    सैफ अली खान हॉस्पिटल में हुए भर्ती, जानिए पूरा मामला 

    Saif Ali Khan

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। ऐसी खबरें हैं कि आज सुबह ही एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इसके पीछे का कारण एक्टर के घुटने की चोट बताई जा रही है। ऐसी भी रिपोर्ट है कि एक्टर की सर्जरी हो सकती है। हालांकि, परिवार या एक्टर्स से जुड़े किसी भी शख्स ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

    बताया जा रहा है कि एक्टर के घुटने में ;लंबे समय से दिक्कत थी। डॉक्टर ने सर्जरी के लिए पहली ही बोल दिया था। हालांकि, ये गंभीर नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में परिवार और उनके फैंस निश्चिन्त हो कर उनकी सफल सर्जरी की प्रार्थना कर रहे हैं।

    वैसे ये कोई पहली बार नहीं है। फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान भी सैफ के अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। एक्टर परिवार और डॉक्टर्स की देख रेख में हैं और ठीक हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को पिछले साल प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष में रावन के किरदार में देखा गया था। ये फिल्म और किरदार ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल रहा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल एक्टर अपनी फिल्मों से बड़ा धमाका करें।

    अपने काम के अलावा एक्टर अपने चारों बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। अक्सर उन्हें बेटे तैमूर और जेह के साथ खेलते देखा जाता है। सारा और इब्राहिम के साथ भी एक्टर अच्छा बांड शेयर करते हैं। हाल में सैफ अपनी माँ एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण सीजन 8’ पर पहुंचे थे। अब एक्टर को नये प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags