सैफ अली खान के बीमार पड़ते ही अस्पताल के चक्कर लगाती दिखीं करीना कपूर, मीडिया को किया नजरअंदाज

    हाल ही में सैफ अली खान की सर्जरी हुई है। इस दौरान करीना कपूर अस्पताल के चक्कर लगाती नजर आईं।  

    सैफ अली खान के बीमार पड़ते ही अस्पताल के चक्कर लगाती दिखीं करीना कपूर, मीडिया को किया नजरअंदाज

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान बीते दिन से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ पूरा बॉलीवुड राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रहा था ठीक उसी समय सैफ अली खान अस्पताल जा पहुंचे। बीते दिन ही खबर आई थी कि सैफ अली खान स्टंट करते समय घायल हो गए हैं। जिसके बाद आननफानन सैफ अली खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान के घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। जिसके बाद डॉक्टर्स ने सैफ अली खान की सर्जरी कर दी। 

    इस दौरान करीना कपूर खान को अस्पताल के चक्कर लगाते हुए देखा गया है। बीती रात ही करीना कपूर को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया है। करीना कपूर अस्पताल में सैफ अली खान से मिलकर वापस लौटी थीं। इस दौरान करीना कपूर खान बेहद सादे लिबास में नजर आईं। अपने इमोशन्स छिपाने के लिए करीना कपूर ने काला चश्मा लगाया था। इतना ही नहीं इस दौरान करीना कपूर ने मीडिया को भी नजरअंदाज कर दिया। 

    करीना कपूर ने मीडिया की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा। करीना कपूर का ये हाल देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। यही वजह है जो कुछ समय में ही सैफ अली खान की बेगम की ये वीडियो वायरल हो गई है। लोग लगातार सैफ अली खान की सलामती की दुआ कर रहे हैं। आज तक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैफ अली खान को ज्यादा चोट नहीं लगी है। 

    सैफ अली खान को पहले ही सर्जरी करने को बोला गया था। हालांकि सैफ अली खान अपनी सर्जरी को लगातार टाल रहे थे। चोट लगने की वजह से सैफ अली खान की सर्जरी की गई है। फिलहाल सैफ अली खान पूरी तरह से ठीक हैं। सर्जरी के समय करीना कपूर सैफ अली खान के साथ ही थीं। जल्द ही सैफ अली खान ठीक होकर अपने घर लौट आएंगे। 

    Tags