सोहेल खान के छोटे बेटे योहान हैं शाहरुख़ खान के लाडले अबराम खान के बेस्ट फ्रेंड, दोस्त की बर्थडे पार्टी में साथ पहुंचे

    शाहरुख़ और सोहेल खान के बेटे अबराम और योहान खान हैं इंडस्ट्री के नए दोस्त 

    सोहेल खान के छोटे बेटे योहान हैं शाहरुख़ खान के लाडले अबराम खान के बेस्ट फ्रेंड, दोस्त की बर्थडे पार्टी में साथ पहुंचे

    शाहरुख़ खान के तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम खान अक्सर खबरों में बने रहते हैं। आर्यन बतौर राइटर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। और सुहाना खान अपनी पहली नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज़’ से जल्द स्क्रीन पर दिखेंगी। इस बीच सबसे छोटे बेटे अबराम अपनी पढ़ाई के साथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने दोस्तों संग दोस्ती बढ़ा रहे हैं। सोहेल खान के छोटे बेटे योहान खान और अबराम इंडस्ट्री के नए बेस्ट फ्रेंड हैं।

    बीती रात अबराम को अपने दोस्त योहान के साथ मुंबई में हुई अमृता अरोड़ा के बेटे की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। इस मौके पर वेन्यू पर भी दोनों दोस्त साथ ही पहुंचे और पैपराजी के सामने रुक कर दोनों ने पोज़ भी दिए। इस पार्टी में और भी बच्चे मौजूद थे। दोनों ने अपने दोस्त का बर्थडे साथ में मनाया और साथ में ही घर लौट गये। दोनों के बीच इस गहरी दोस्ती वीडियो में देखा जा सकता है।

    बता दें, सोहेल खान ने पत्नी सीमा संग IVF सरोगेसी के जरिये योहान को जून 2011 में जन्म दिया था। इससे पहले दोनों ने शादी के बाद साल 2000 में बेटे निर्वान को जन्म दिया था। दोनों दो बेटों के पेरेंट्स हैं। हालांकि, दोनों शादी के कई सालों बाद अलग हो चुके हैं और मिलकर दोनों बेटों को पाल रहे हैं।

    दूसरी तरफ शाहरुख़ खान और गौरी खान भी साल 2013 में सरोगेसी के जरिये अबराम के पेरेंट्स बने थे। शाहरुख़ और गौरी ने एक भारतीय सरोगेट की मदद से अबराम को दुनिया में लाये। लेकिन अबराम एक प्रीमैच्योर बेबी है। 9 महीने से पहले उनका जन्म हो गया था। कई महीनों हॉस्पिटल में बिताने के बाद अबराम घर लौटे। अब उनकी उम्र 10 से ज्यादा है और वो धीरू भाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। शाहरुख़ को अक्सर छोटे बेटे अबराम के साथ समय बिताते, स्कूल के फंक्शन, होमवर्क करवाते देखा जाता है।

    Tags