शाहरुख़ खान की जवान में नहीं होगी अल्लू अर्जुन की एंट्री, झूठी निकली खबर

    अल्लू अर्जुन नहीं है शाहरुख़ खान की फिल्म में, जानिए क्यों 

    शाहरुख़ खान की जवान में नहीं होगी अल्लू अर्जुन की एंट्री, झूठी निकली खबर

    पिछले करीब एक साल से ऐसी खबरें थीं कि एटली के डायरेक्शन में बन रही शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म जवान में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जबरदस्त कैमियो होगा। फैंस दो सुपरस्टार को देखने का इंतजार ही कर रहे थे। लेकिन अब एक बड़ी खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट की माने तो अल्लू को कभी भी जवान में किसी भी तरह के रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।

    एक मीडिया पोर्टल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अल्लू का नाम कभी भी फिल्म जवान में नहीं था। ये सिर्फ एक अफवाह थी जिसे फैंस सच मान कर इन एक्टर्स को साथ देखने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, दोनों एक्टर्स अपनी-अपनी फिल्मों से ऑडियंस को एंटरटेन करने आने वाले हैं। शाहरुख़ खान की जवान के साथ अल्लू की पुष्पा 2 का इंतजार भी हो रहा है।

    वैसे ऐसी भी खबर है कि एटली के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म जवान धमाकेदार होने वाली है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति अहम रोल में होने की बात भी पहले सामने आई थी। ऐसी खबरें थीं कि जवान में विजय सेतुपति सुपरस्टार शाहरुख़ खान के बीच एक जबरदस्त एक्शन सीन होगा। हालांकि, इस खबर की भी पुष्टि नहीं हुई है। फ़िलहाल फिल्म का इंतजार हो रहा है।

    एटली ने साउथ में कई सफल ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें राजा रानी, ​​थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी कुछ फिल्मों का नाम शामिल है। अब एटली बहुप्रतीक्षित जवान में अपना जादू बिखरने के लिए तैयार है। खास बात ये है की फिल्म पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में साल 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म की कहानी उससे भी ज्यादा मज़ेदार होने वाली है। तैयार हो जाइये इस साल शाहरुख़ खान डबल धमाका करने वाले हैं।

    Tags