Jawan: शाहरुख़ खान के जिंदा गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल, इस कोरियोग्राफर ने सिखाये डांस स्टेप

    शाहरुख़ खान को इस कोरियोग्राफर ने एक-एक स्टेप करके सिखाया डांस 

    Jawan: शाहरुख़ खान के जिंदा गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल, इस कोरियोग्राफर ने सिखाये डांस स्टेप

    शाहरुख़ खान की फिल्म जवान का गाना ‘जिंदा बंदा’ कुछ समय पहले रिलीज़ किया गया था। इस गाने में किंग खान लगभग 1000 फीमेल डांसर्स के साथ डांस करते देखे गये थे। फीमेल डांसर्स के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री, डांस स्टेप खूब पसंद किये गये। अब इस गाने का बिहाइंड द सेन वीडियो सामने आ गया है जिसमें देखा जा सकता है कितनी आसानी से कोरियोग्राफर शाहरुख़ को डांस सिखा रहे हैं। कुछ सीन में तो पहले कोरियोग्राफर शोभी पॉलराज ने किंग खान को चेहरे पर अदा और डांस स्टेप खुद करके दिखाया।

    इस वीडियो में शाहरुख़ खान चार्म और हज़ारों लोगों के बीच अपने काम को शिद्दत करते देखा जा सकता है। इतने मुश्किल माहौल में भी शाहरुख़ ने अपने आपको कूल रखा हुआ है, हर डांस स्टेप के बाद वो डायरेक्टर एटली, डांस सिखाने वाले कोरियोग्राफर को गले लगाते देखे जा सकते हैं। देखिये-

    कुछ टाइम पहले फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज़ किया गया था। प्रीव्यू को ऑडियंस की तरफ से इतना प्यार मिला कि कुछ ही घंटों में कई मिलियन व्यूज क्रोस हो चुके थे। इस फिल्म में किंग खान और विजय सेतुपति के आलावा नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा जैसे एक्टर्स भी नज़र आने वाले हैं। अब बस फिल्म का इंतजार हो रहा है। जवान 7 सितंबर को थिएटर में दस्तक दे रही है।

    Tags