रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी श्वेता तिवारी, निभाएंगी शानदार रोल

    टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्ममेकर के साथ एक तस्वीर साझा की।

    रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी श्वेता तिवारी, निभाएंगी शानदार रोल

    टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाली है। श्वेता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से फिल्ममेकर के साथ एक तस्वीर साझा की। रोहित शेट्टी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फ़ोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आने वाले हैं। इसी के साथ इसमें अब एक नया नाम जुड़ गया है श्वेता तिवारी का।

    इससे पहले श्वेता तिवारी 'कसौटी जिंदगी की', 'परवरिश' जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं और अब रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ सेट से तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें रोहित की नई वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट से क्लिक की गई हैं। श्वेता 'इंडियन पुलिस फोर्स' सीरीज का हिस्सा हैं और एक धांसू भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

    इस तस्वीर में श्वेता ग्रे टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और काली पैंट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं वहीं रोहित ने रेड एंड ब्लैक कलर की चेकर्ड शर्ट और खाकी पैंट पहनी हुई है। यह वेब सीरीज शेट्टी के सक्सेसफुल कॉप यूनिवर्स का एक हिस्सा है। इससे पहले रोहित अजय देवगन, रणवीर सिंह स्टारर 'सिम्बा' और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के साथ चार ब्लॉकबस्टर फिल्में 'सिंघम' और 'सिंघम 2' बना चुके हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह देश भर के पुलिस ऑफिसर्स की निस्वार्थ सेवा, बिना शर्त प्रतिबद्धता और देशभक्ति के बारे में है। जिन्होंने सभी को सुरक्षित रखने और अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है।

    बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'सर्कस' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लगातार सुपरहिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी के लिए ये एक स्पीड ब्रेकर की तरह था। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। 

    श्वेता तिवारी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। उन्हें श्वेता तिवारी का सुपरफिट फिजीक और होस्ट करने का तरीका काफी पसंद आया था। इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।

     (यह न्यूज़ हमारी इंटर्न सिमरन शर्मा ने लिखी है)

    Tags