अयोध्या में राम दर्शन करने के लिए धोती कुर्ता पहनकर पहुंचे रणबीर, विक्की कटरीना समेत इन सितारों ने भी दिखाया देसी अंदाज

    सुबह होते ही बॉलीवुड सितारे अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे हैं। इस लिस्ट में आलिया रणबीर, विक्की कटरीना, रोहित शेट्टी और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों का नाम शामिल है। 

    अयोध्या में राम दर्शन करने के लिए धोती कुर्ता पहनकर पहुंचे रणबीर, विक्की कटरीना समेत इन सितारों ने भी दिखाया देसी अंदाज

    आज का दिन राम भक्तों के लिए बेहद खास है। आज भगवान राम अपने मंदिर में स्थापित होने वाले हैं। बीते कई दिनों से राम नगरी अयोध्या में मेला लगा हुआ है। लोग राम मूर्ति की स्थापना से पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। आज भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। योगी सरकार ने इस आयोजन को और भी ज्यादा भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड के नामचीन सितारों को भी आमंत्रण भेजा है। यही वजह है जो सुबह होते ही बॉलीवुड सितारे अयोध्या की चौखट पर जमा होने लगे हैं। सुबह से ही बॉलीवुड सितारों ने अयोध्या पहुंचना शुरू कर दिया है। 

    इस लिस्ट में आलिया रणबीर, विक्की कटरीना, रोहित शेट्टी, जैसी श्रॉफ, कंगना रनौत और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों का नाम शामिल है। कंगना रनौत तो कल ही अयोध्या पहुंच गई थीं। कुछ देर पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान रणबीर कपूर धोती कुर्ते में नजर आए। वहीं आलिया भट्ट भी हरे रंग की साड़ी में कमा लग रही थीं। 

    रणबीर कपूर और आलिया के साथ रोहित शेट्टी भी अयोध्या की धरती पर पहुंच गए। जिसके कुछ देर बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अयोध्या में धांसू एंट्री की। इस दौरान कटरीना कैफ गोल्डन येलो कलर की साड़ी में नजर आईं। वहीं शेरवानी में विक्की कौशल भी कमाल लग रहे हैं। अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन के हाथ में राम मंदिर का आमंत्रण भी नजर आया। 

    इसके अलावा जैकी श्रॉफी भी आज राम मंदिर के दर्शन करने पहुंच गए हैं। बीती रात टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। भूषण कुमार तो रात में ही अयोध्या पहुंच गए थे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी अयोध्या में स्पॉट किया गया है। 

    Tags