थैंक्यू फॉर कमिंग ट्रेलर: भूमि पेडनेकर ने दिखाया बेहद बोल्ड अंदाज, लोगों ने कहानी को बताया 'कचरा'

    थैंक्यू फॉर कमिंग के ट्रेलर में भूमि पेडनेकर ने दिखाया बिंदास अंदाज, कुशा और शहनाज ने भी दिखाया कमाल

    थैंक्यू फॉर कमिंग ट्रेलर: भूमि पेडनेकर ने दिखाया बेहद बोल्ड अंदाज, लोगों ने कहानी को बताया 'कचरा'

    भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर ने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर के कैरेक्टर की सेक्स लाइफ दिखाई जाने वाली है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक लड़की ऑर्गाज्म के चक्कर में कई रिलेशनशिप बनाती है और उसकी सहेलियां उसे इसी चक्कर में आगे भी फंसाती रहती हैं और उसके मजे भी लेती रहती हैं। कुशा कपिला और शहनाज गिल जैसी एक्ट्रेस भूमि की दोस्त बनी नजर आई हैं।

    भूमि की लाइफ में करण कुंद्रा और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स को भी दिखाया गया है। सभी का फिल्म में थोड़ा-थोड़ा लेकिन अहम रोल होने वाला है। लेकिन पूरा ट्रेलर देखकर आपको इतना तो समझ में आ ही जाएगा कि इसमें सिर्फ सेक्स की ही बातें नहीं होने वाली हैं बल्कि मजा और खूब हंगामा भी होने वाला है। इतना ही नहीं कॉमेडी का तड़का भी भरपूर है। 

    भूमि के अलावा बाकी एक्टर्स की बात करें तो शहनाज गिल एक कॉमन डायलॉग में भूमि को सलाह देती नजर आ रही हैं। वहीं करण कुंद्रा भूमि के बॉयफ्रेंड का रोल करने वाले हैं। अनिल कपूर भी अपने हमेशा की तरह मस्तमौला अंदाज में नजर आएंगे। 

    हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर कंफ्यूजन भी है। लोगों ने इसकी कहानी को होच-पोच और कुछ ने कचरा तक बता दिया है।  

    थैंक्यू फॉर कमिंग को करण भूलानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को शोभा कपूर, अनिल कपूर, एकता कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

    Tags