रणवीर सिंह ने खुद को आउटसाइडर बताये जाने पर भड़के यूजर्स, एक्टर निकला सोनम कपूर का दूर का भाई

    बचपन में साथ खड़े दिखे रणवीर और रणबीर, ये स्टारकिड भी आया नज़र 

    रणवीर सिंह ने खुद को आउटसाइडर बताये जाने पर भड़के यूजर्स, एक्टर निकला सोनम कपूर का दूर का भाई

    -बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की गिनती कुछ शानदार एक्टर्स में की जाती है। बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने के बाद से एक्टर अभी तक इंडस्ट्री पर छाये हुए हैं। रणवीर कई मौकों पर खुद को भाग्यशाली समझते आये है कि उन्हें इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने के बाद भी काम मिला। लेकिन अब एक तस्वीर से ये खुलासा हो ज्ञ अहै कि रणवीर तो कभी भी आउटसाइडर नहीं हैं। ये बात आप जानते होंगे कि रणवीर, सोनम कपूर के दूर के रिश्तेदार हैं। लेकन आपने ये सोचा था कि रणवीर बचपन में कभी रणबीर कपूर से भी मिले हैं? और फिल्मी पार्टीज़ का हिस्सा थे?

    अब एक तस्वीर सामने आई है, ये तस्वीर सोनम कपूर के बर्थडे की है जिसमें सोनम के अलावा बच्चों की भीड़ में खड़े रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को साथ में देखा जा सकता है। अब इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर सिंह को आउटसाइडर बताने पर भड़क रहे हैं।पहले ये तस्वीर देखिये-

    इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-मैं तो सोचता था रणवीर आउटसाइडर है, दूसरे ने लिखा-रणवीर खुद को हमेशा आउटसाइडर क्यों बताता रहा है जबकि वो भी फिल्मी फैमिली से है, वहीं एक यूजर ने एक्टर को सपोर्ट भी किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा -किसी का सेकंड कजिन होने का मतलब ये नहीं होता है कि वो अमीर परिवार से है। वहीं एक युजर ने रणवीर और सोनम के भाई बहन वाले रिश्ते को जानकर हैरानी जताई है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर पिछले कुछ वक़्त से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। उम्मीद है ये साल उनके लिए अच्छा साबित हो और वो फिर से कमाल कर पाए।

    Tags