Yaariyan 2 Trailer: अपना प्यार बचाने के लिए हर हद पार करते दिखे मिजान जाफरी और दिव्या खोसला कुमार, दोस्ती निभाते रह गए पर्ल वी पुरी

    कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म यारियां 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में मीजान जाफरी, दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और यश एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

    Yaariyan 2 Trailer: अपना प्यार बचाने के लिए हर हद पार करते दिखे मिजान जाफरी और दिव्या खोसला कुमार, दोस्ती निभाते रह गए पर्ल वी पुरी

    साल 2014 में आई फिल्म यारियां बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। सालों बात जाने के बाद दिव्या कुमार खोसला अब फिर से यारियां के फेम को भुनाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले ही पोस्टर्स के जरिए दिव्या कुमार खोसला ने फिल्म यारियां के दूसरे पार्ट का ऐलान किया था। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 'यारियां 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म 'यारियां 2' के ट्रेलर में मिजान जाफरी, दिव्या कुमार खोसला, पर्ल वी पुरी, प्रिया वॉरियर और यश दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। 

    बता दें फिल्म यारियां 2 के जरिए प्रिया वॉरियर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं पर्ल वी पुरी भी पहली बार बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई में फिल्म 'यारियां 2' के ट्रेलर का इवेंट रखा गया था। यहां पर फिल्म 'यारियां 2' की पूरी कास्ट मीडिया से बात करती नजर आई। अब फिल्म 'यारियां 2' के कास्ट की वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

    यहां अगर बात की जाए फिल्म 'यारियां 2' के ट्रेलर की तो ये वीडियो भी फैंस का लगातार ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। फिल्म 'यारियां 2' के ट्रेलर में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो कि अपने प्यार को हासिल करने के चक्कर में दोस्ती भुला देते हैं। दिव्या कुमार खोसला के मेल दोस्त देखकर तो उनका पति भी जलता भुनता नजर आ रहा है। 

    फिल्म 'यारियां 2' के ट्रेलर में दिव्या खोसला कुमार का काफी देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं पर्ल वी पुरी एक सीधे साधे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो कि खुद को मुंबई के रंग में ढ़ालने की कोशिश कर रहा है। मिजान जाफरी फिल्म 'यारियां 2' के ट्रेलर में अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। फिल्म 'यारियां 2' के ट्रेलर को देखकर पता चल गया है कि मिजान जाफरी फिल्म में थोड़ा बहुत एक्शन भी करने वाले हैं। बता दें भूषण कुमार की ये फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को आयुष माहेश्वरी और दिव्या खोसला कुमार ने मिलकर बनाया है।

    Tags