आईपीएल में परफॉर्म करने के लिए रणवीर सिंह से ज़्यादा फ़ीस ले रहे हैं वरुण धवन !
Updated : March 29, 2018 12:44 PM ISTभारत में क्रिकेट का सबसे मज़ेदार इवेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), 7 अप्रैल से शुरू होने वाला है और हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारे इस इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। इस बार IPL की ओपनिंग सेरेमनी में वरुण धवन, रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नान्डीज़ और परिणीति चोपड़ा परफॉर्म करने वाले हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि IPL की ओपनिंग सेरेमनी में 15 मिनट की परफॉरमेंस के लिए रणवीर सिंह को 5 करोड़ रूपए दिए जा रहे हैं, ऐसा कहा जा रहा था कि ये IPL में परफॉर्म करने के लिए दी जा रही सबसे ज़्यादा पेमेंट है।
लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। बॉलीवुड के एक एक्टर को इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए रणवीर से भी ज़्यादा पैसे दिए जाएंगे और ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर यंग एक्टर्स में से एक वरुण धवन हैं।
वरुण धवन की आने वाली ये 7 फिल्में उनके करियर को नई ऊंचाई तक ले जायेंगी !
जी हां, वरुण धवन को IPL इवेंट में परफॉर्म करने के लिए रणवीर से सीधा 1 करोड़ ज़्यादा यानी 6 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस इवेंट के आयोजकों ने फैसला किया कि वरुण को सबसे ज़्यादा पैसे दिए जाएंगे और इसका कारण ये है कि वरुण धवन की पॉपुलैरिटी बहुत ज़बरदस्त है। लगता है कि वरुण धवन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन की अगली फिल्म ‘ऑक्टोबर’ 13 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है और इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफ़ी पसंद किया जा रहा है।
ये हैं वरुण धवन के करियर की अभी तक की सबसे बेस्ट 5 फ़िल्में !