अनुष्का शर्मा की ये 5 परफॉरमेंस बताती हैं कि उन्हें रिस्क लेने से डर नहीं लगता !
Updated : May 01, 2018 02:22 PM ISTबॉलीवुड को महिलाओं के लिए मुश्किल जगह माना जाता है और फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस का, हीरोज़ की परछाईं से बाहर निकलकर खुद को स्थापित करना एक बड़ी बात मानी जाती है। अनुष्का शर्मा एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें आज यकीनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शुमार किया जाता है। अनुष्का ने बॉलीवुड के तीनों खान्स के साथ काम किया है और सबसे कमाल की बात ये है इतने बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम करते हुए भी अनुष्का, फिल्म में अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।
और पढ़ें: ये हैं अनुष्का शर्मा की अभी तक की 5 सबसे ज़्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में !
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू ही शाहरुख़ खान के सामने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से किया था। अपनी पहली ही फिल्म में इतने बड़े स्टार के सामने काम करने के बारे में अनुष्का ने कई नबार कहा है कि वो शाहरुख़ के सामने बेहद नर्वस थीं, लेकिन शाहरुख़ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो अच्छी एक्ट्रेस हैं। आज भी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ देखते हुए लोग अनुष्का की परफॉरमेंस के कायल हो जाते हैं। अनुष्का बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेज़ में से हैं जिन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में रिस्क भरे रोल चुने हैं।
आइए आपको बताते हैं अनुष्का शर्मा की 5 सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस-
5. ऐ दिल है मुश्किल
‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का के साथ रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय भी थे। रणबीर को बॉलीवुड की नई जेनरेशन का सुपरस्टार माना जाता है, लेकिन ऐश्वर्या और रणबीर के होते हुए भी लोगों ने अनुष्का शर्मा की परफॉरमेंस को बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में उनका किरदार ‘अलीज़े’ अपने इमोशन और फन के लिए जाना जाता है। प्यार और दोस्ती के उलझे हुए रिश्ते को जिस बेहतरीन तरीके से अनुष्का ने स्क्रीन पर उतारा, उसके लिए उन्हें बहुत तारीफें मिलीं।
और पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने रिजेक्ट की थीं बॉलीवुड की ये 6 मशहूर फ़िल्में !
4. सुल्तान
अनुष्का ने इस फिल्म में एक फीमेल रेसलर का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए अनुष्का ने स्पेशली रेसलिंग की ट्रेनिंग ली और अपनी बॉडी पर काम किया। सबसे मुश्किल बात ये थी कि लोग आमतौर पर सभी रेसलर्स को भारी-भरकम ही समझते हैं और ऐसे में साधारण फिगर की अनुष्का को इस किरदार के लिए लोगों ने अनफिट माना। लेकिन जब फिल्म रिलीज़ हुई तो अनुष्का की परफॉरमेंस ने लोगों को उनका फैन बना दिया।
3. बैंड बाजा बारात
‘बैंड बाजा बारात’ वो फिल्म है जिसने अनुष्का शर्मा की जगह बॉलीवुड में पक्की की। इस फिल्म में अनुष्का ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक रेगुलर स्टूडेंट का रोल किया था, जिसे जिंदगी में आगे बढ़ना था और कुछ अपना काम करना था। इस फिल्म के लीड रोल में अनुष्का की परफॉरमेंस को बहुत दमदार कहा गया था और यहीं से लोगों को पता लग गया था कि अनुष्का ग्लैमरस एक्ट्रेसेज़ की जमात से अलग हैं और रिस्क लेने का दम रखती हैं।
2. परी
अनुष्का शर्मा ने केवल फिल्मों में एक्टिंग भी की और अपने प्रोडक्शन हाउस तले उन्होंने एक हॉरर फिल्म बनाई ‘परी।’ इस फिल्म में अनुष्का ने लीड रोल निभाया, जो कि एक ऐसी लड़की का किरदार था जिसने शैतान के बच्चे को जन्म देना था। ये एक ऐसा किरदार था जिसके शरीर में प्रेत बसते हैं और वो लोगों का खून करती रहती है। अनुष्का ने करियर की उंचाई पर पहुंच कर ऐसा रोल करने का जो रिस्क लिया, उसे सबने खूब सराहा। अनुष्का ने इस किरदार को निभाया भी इतनी शिद्दत से कि प्रेत बनी हुई अनुष्का की एक तस्वीर देखकर उनके पति, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी घबरा गए थे।
1. एन एच 10
अपने के प्रोडक्शन हाउस तले बनी अनुष्का की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अनुष्का के किरदार को दर्शकों ने ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स ने भी बहुत पसंद किया था। एक डार्क फिल्म में अनुष्का ने एक ऐसा डार्क किरदार निभाया जिसकी मिसाल आगे कई सालों तक नई एक्ट्रेसेज़ को दी जाती रहेगी। अनुष्का ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जिसे उसके बॉयफ्रेंड के साथ, हाईवे पर अपराधियों ने पकड़ लिया है अनुष्का का ये किरदार एक पीड़ित से, एक बेख़ौफ़ लड़की की तरफ बढ़ता है और जब ये होता है तो ऑडियंस अनुष्का की परफॉरमेंस से हैरान रह जाते हैं।