Royal Wedding: कुछ इस अंदाज़ में मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी की शादी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा !
Updated : May 19, 2018 06:00 PM ISTएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 19 मई को प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की रॉयल वेडिंग में हिस्सा लिया। इस शादी में शाही खानदान के लोगों के साथ मेगन के हॉलीवुड के दोस्त और कुछ अन्य हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए। दुनियाभर के लोगों की तरह प्रियंका भी इस शाही शादी के लिए उत्साहित थीं। शादी में प्रियंका ने लैवेंडर रंग की विविएन वेस्टवुड स्कर्ट और ब्लेजर पहना और अपने लुक को एक क्लासी हैट के साथ पूरा किया।
बता दें कि प्रियंका प्रिंसेस मेगन मार्केल की अच्छी दोस्त हैं और वे उनकी गेस्ट लिस्ट में शामिल थीं। इसके साथ ही प्रियंका, मेगन के अन्य दोस्तों और साथी कलाकारों के साथ कुछ दीं पहले ही शादी में शामिल होने के लिए इंग्लैंड पहुंच गयी थीं। देखिये उनका लुक यहां -
दोस्तों संग रॉयल वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा
रॉयल वेडिंग में प्रियंका
रॉयल वेडिंग में प्रियंका का ऑउटफिट
Updated : May 19, 2018 06:00 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News