बॉक्स ऑफिस पर छाई अजय देवगन की 'रेड', अब तक की इतनी कमाई !
Updated : March 23, 2018 04:55 PM ISTअजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ रिलीज़ के बाद से ही धमाका कर रही है। आलोचकों के साथ ये फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है। पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है।
क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म की अब तक की कमाई के बारे में ट्वीट कर बताया है। फिल्म ने रिलीज़ वाले दिन 10.04 करोड़, शनिवार को 13.86 करोड़, रविवार को 17.11 करोड़, सोमवार को 6.26 करो़ड़, मंगलवार को 5.76 करोड़़, बुधवार को 5.36 करोड़ और गुरुवार को 4.26 करोड़ रुपए की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने भारत में अब तक 63.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
इन 5 कारणों से अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ज़रूर देखी जानी चाहिए !
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Raid has an EXCELLENT Week 1... SECOND HIGHEST Week 1 of 2018... Weekend 2 will give an idea of its lifetime biz... Fri 10.04 cr, Sat 13.86 cr, Sun 17.11 cr, Mon 6.26 cr, Tue 5.76 cr, Wed 5.36 cr, Thu 4.66 cr. Total: ₹ 63.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 23, 2018
जहां तक की बात की जाये तो ये ‘नो वन किल्ड जसिका’ और ‘आमिर’ जैसे अलग मुद्दे पर फिल्म बना चुके राजकुमार गुप्ता ने अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ को भी डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘रेड’ एक असल कहानी पर आधारित है। 1981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक बड़े उद्योगपति सरदार इंदर सिंह के घर छापा मारा गया था। जहां 420 करोड़ के गहने और कैश बरामद किया गया था। ये उस समय का सबसे बड़ा छापा था। जिसके चर्चे सालों तक बंद नहीं हुए। इस कहानी के असल हीरो लखनऊ के इनकम टैक्स कमिश्नर शारदा प्रसाद पांडे थे, जिसका किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। अजय देवगन को वापस उसी एंग्रीमैन के अवतार में देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं। और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करेगी।