सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि इन एक्ट्रेसेज के साथ भी उड़े है रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे !
Updated : May 16, 2019 10:30 PM ISTकपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘संजू’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वो एक्टर संजय दत्त की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज़ होने वाली है। लेकिन उनका खबरों में रहना सिर्फ अपकमिंग फिल्म संजू ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट भी है। जी हाँ, आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम कर रहे हैं। जिसे लेकर दोनों अक्सर पार्टीज और डिनर डेट पर साथ देखे जाते हैं। खबरे तो ये भी चल रही हैं कि आलिया और रणबीर का अफेयर चल रहा है।
शुरू से ही रणबीर कपूर को पसंद करती थी आलिया भट्ट, इस पुराने वीडियो से हुआ खुलासा !
हालांकि, आलिया इन खबरों को सिर्फ अफवाह बता चुकी हैं, लेकिन सोनम कपूर की शादी में दोनों का हाथ में हाथ डालकर घूमना और साथ में डिनर डेट पर जाने से तो साफ़ समझ आता है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। वैसे आलिया वो पहली एक्ट्रेस नहीं है जिसके साथ रणबीर का नाम जुड़ा हो, इससे पहले इन एक्ट्रेसेज के साथ भी रणबीर के चक्कर के चर्चे खूब चले हैं।
रणबीर कपूर के बारे में आलिया भट्ट की इन बातों से लगता है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है !
अवंतिका
अवंतिका बॉलीवुड एक्ट्रेस तो नहीं लेकिन वो अब एक एक्टर इमरान खान की वाइफ है। लेकिन इमरान की वाइफ बनने से पहले उनके अफेयर के चर्चे रणबीर के साथ थे। दोनों के ब्रेकअप की वजह तो नहीं पता लेकिन रणबीर की बॉलीवुड में एंट्री से पहले उनका रिश्ता खत्म हो गया था।
इन 5 फ़िल्मों में आलिया भट्ट की दी ज़बरदस्त परफॉरमेंस !
सोनम कपूर
सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने साथ में फिल्म ‘सवारिया’ से अपना डेब्यू किया था। उस वक़्त सोनम और रणबीर के अफेयर के रिश्ते बहुत आम थे। लेकिन दीपिका की एंट्री की वजह से दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला।
रणबीर कपूर की ये आने वाली 4 फ़िल्में बॉलीवुड में उनका खेल पलट देंगी !
दीपिका पादुकोण
दीपिका और रणबीर के अफेयर और फिर ब्रेकअप के बारे में शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा। 2007 के वो वक़्त था जब दोनों के अफेयर के चर्चे आम हुआ करते थे। अवार्ड फंक्शन हो या फिर कोई पार्टी दोनों साथ ही दिखते थे। लेकिन फिर अचानक हुए इनके ब्रेकअप ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि दोनों साथ में काम करते रहे।
कैटरीना कैफ
ऐसा कहा जाता है रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप के पीछे कैटरीना का हाथ था। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान रणबीर और कैटरीना करीब आये। और दीपिका से ब्रेकअप कर रणबीर कैट के पार्टनर बन गए। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला।
श्रुति हासन
इस लिस्ट में श्रुति का नाम देख कर शायद आप हैरान होंगे। लेकिन ये सच है कि श्रुति और रणबीर के अफेयर के चर्चे भी खूब उड़े थे। हालांकि इस खबर को ज्यादा तूल नहीं दिया गया।
माहिर खान
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और रणबीर का नाम एक वक़्त खूब उछला था। ये भी कहा गया कि रणबीर माहिरा के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें भी खूब वायरल हुई। लेकिन बाद में ये बात शीशे की तरह साफ़ हो गई कि दोनों के बीच अब कुछ नहीं चल रहा।