सलमान खान की 'भारत' में होगी प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, निभाएंगी अहम् किरदार !
Updated : April 17, 2018 10:35 AM ISTबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पास लगातार फिल्में हैं अभी तक वो रेमो डिसूजा के ‘रेस 3’ की शूटिंग कर रहे थे अब उन्होंने फिल्म ‘भारत’ की भी शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद अली अब्बास जफ़र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर के दी। इसी के साथ लीड एक्ट्रेस के नाम पर से भी सस्पेंस खत्म हो गया है। बता दें, इस फिल्म में सलमान खान के साथ कोई और नहीं बल्कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >And it begins “Bharat” @BeingSalmanKhan . A journey of a man and a nation together . Eid 2019 pic.twitter.com/nD05ca2FDE
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) April 16, 2018
प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान पहले भी कुछ फिल्मों में नज़र आ चुके हैं, लेकिन लगभग दशक से दोनों को साथ में स्क्रीन पर नहीं देखा गया है। अब ऐसे में इनकी जोड़ी को फिर दोबारा फिल्म में देखना ऑडियंस के लिए मज़ेदार होगा।
फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान 18 साल के लड़के से लेकर 70 साल तक के बूढ़े के रोल में दिखेंगे। बताया जा रहा है ये फिल्म साउथ कोरियन फिल्म ‘एन ऑड टू माय फादर’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का आईडिया खुद सलमान ने अली अब्बास जफ़र को दिया था। वैसे आपको बता दें, अली अब्बास जफ़र और सलमान खान ‘सुलतान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर में साथ काम कर चुके हैं। ‘भारत’ इनकी तीसरी और बड़ी फिल्म होगी। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।
जब शोषण का विरोध करने पर प्रियंका चोपड़ा ने खोनी पड़ी 10 फ़िल्में !