बड़ी खबर: नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेंगी माधुरी दीक्षित, कार्तिक आर्यन को मिली राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म
बड़ी खबर: नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेंगी माधुरी दीक्षित
Updated : December 09, 2019 06:29 PM ISTबड़ी खबरों में जहां लता मंगेशकर ठीक होकर वापस घर आ चुकी हैं। वहीं कार्तिक आर्यन को राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म मिली है। इसके अलावा माधुरी दीक्षित भी डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं। वह नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। और दिन में क्या रही एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें। यहां पढ़िए।
1. नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने जा रही हैं माधुरी दीक्षित, करण जौहर करेंगे प्रोड्यूस !
बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों से ज्यादा अब वेब सीरीज पर फोकस कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है। हाल में नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है कि माधुरी करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली सीरीज में नज़र आयेंगी। इस सीरीज का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है ये सीरीज थ्रिलर और सस्पेंस से भरी रहेगी।
डिजिटल डेब्यू को लेकर खुद माधुरी भी एक्साइटेड हैं। इस बारे में बधुरी ने बताया कि ये एक सस्पेंसफुल फैमिली ड्रामा सीरीज होगी जो एक ग्लोबल स्टार पर आधारित होगी। ये ग्लोबल स्टार जो बिना जानकारी के कहीं गायब हो जाता है। फिर उसकी तलाश जारी रहती है।
2. वायरल वीडियो में आलिया पर अवार्ड फिक्सिंग का आरोप, रंगोली चंदेल ने कसा तंज
कंगना रनौती की बहन रंगोली चंदेल एक बार फिर सुर्खियों मे हैं। दोनों बहनें अकसर अपने कमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। जहां कंगना अपने कमेंट्स इंटरव्यू में करती हैं तो वहीं रंगोली ट्वीट करके अपनी बात कहती हैं। रंगोली के निशाने पर अकसर कोई न कोई रहता है। करण जौहर से लेकर तापसी पन्नू तक को उन्होंने अपने निशाने पर लिया है। अब उन्होंने आलिया भट्ट पर कमेंट किया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Chalo itni honesty toh hai ki yeh kaam chup ke kar rahi ho, sabke samne nahin, achcha laga kuch toh bacha hai andar abhi bhi jo rok raha hai ? https://t.co/bF8jlSgp6E
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 8, 2019
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड हाथ में लेकर जाती दिख रही हैं। इवेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें ये अवार्ड दिया गया है। वो पीछे के दरवाजे से जाती हुई दिख रही हैं। वायरल वीडियो में अवार्ड फिक्सिंग का हैशटैग भी है। यानी कि बॉलीवुड में अवार्ड पहले ही फिक्स कर दिए गए हैं।अब इस पर रंगोली ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ''चलो इतनी सच्चाई तो है जो तुम चुपचाप ये काम कर रही हो, सबके सामने नहीं, अच्छा लगा कुछ तो बचा है अंदर अभी भी जो रोक रहा हैं।"
3. कार्तिक आर्यन को मिला बड़ा ऑफर, राजश्री प्रोडक्शन के साथ करेंगे फिल्म !
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक़्त बुलंदियों पर हैं। तभी वो एक के बाद एक बड़ी फ़िल्में साइन कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में चिंटू त्यागी बने नज़र आये कार्तिक को राजश्री प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म का ऑफर आया है।
राजश्री प्रोडक्शन वही है जिसने सलमान खान को सुपरस्टार बनाया है। सलमान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ ‘हम आपके हैं कौन’ ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी पारिवारिक फ़िल्में बना राजश्री प्रोडक्शन में अब नए हीरो कार्तिक आर्यन की एंट्री पक्की मानी जा रही है। हालांकि, अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
4. लता मंगेशकर अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, दिलीप कुमार बोले- अब खयाल रखना
लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं। वो 28 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं। डिस्चार्ज होने की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। वहीं लता मंगेशकर को अपनी छोटी बहन मानने वाले दिलीप कुमार ने ट्वीट कर कहा कि अपना खयाल रखना।
लता मंगेशकर ने ट्वीट में लिखा, ''नमस्कार। पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे की मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊँ फिर घर जाऊँ, आज मैं घर वापस आगयी हूँ। ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूँ। मैं आप सब की हृदय से आभारी हूँ।''
5. अपने सबसे हिट गाने 'आंख मारे' के डांस स्टेप भूले रणवीर सिंह, सारा ने ऐसे दिलाया याद !
रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी को फिल्म ‘सिम्बा’ में ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म में दोनों का ‘आंख मारे’ गाना खूब हिट हुआ था। अब इसी हिट गाने के हुक स्टेप दोनों अवार्ड फंक्शन पर भी करते नज़र आये। लेकिन लगता है रणवीर अपनी आने वली फिल्म में इतना बिजी हैं कि गाने का हुक स्टेप ही भूल गए।
दरअसल, हाल में दोनों स्टार स्क्रीन अवार्ड रेड कारपेट पर साथ में ही पहुंचे थे। यहां पैपराजी की डिमांड पर सारा और रणवीर को आंख मारे गाने पर डांस करना था। सारा ने रणवीर से कन्फर्म किया कि उन्हें डांस स्टेप याद है? इस पर रणवीर ने जवाब दिया कि अपने गानों के डांस स्टेप कभी नहीं भूलते।