बड़ी खबर: तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी की नई फिल्म, शिल्पा शेट्टी 'हंगामा 2' में आएंगी नजर

    बड़ी खबर: तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी की नई रोमेंटिक थ्रिलर फिल्म

    बड़ी खबर: तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी की नई फिल्म, शिल्पा शेट्टी 'हंगामा 2' में आएंगी नजर

    बड़ी खबरों में आज शिल्पा शेट्टी से लेकर तापसी पन्नू और अर्जुन कपूर हैं। शिल्पा शेट्टी के बारे में जहां खबर है कि वो  हंगामा 2 में नजर आएंगी वहीं तापसी पन्नूू पहली बार एक रोमेंटिक थ्रिलर में विक्रांत मेसी के साथ नजर आएंगी। वहीं अर्जुन कपूर ने कहा कि वो दीपिका की सौतन हैं। पढ़िए आज की बड़ी 5 खबरें।

    1. शिल्पा शेट्टी करेंगी प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में काम!

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी समय से बॉलीवुड से गायब हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी रत्ती भर भी कम नहीं हुई है। टीवी के रियलिटी शोज़ से शिल्पा की पॉपुलैरिटी बराबर बनी हुई है। शिल्पा आज भी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं और यही वजह है कि लोग अभी भी उन्हें फिल्म में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे फैन्स की मुराद पूरी होने वाली है, खबर है कि शिल्पा जल्द ही एक नहीं दो-दो फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। 

    कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि शिल्पा एक फिल्म ‘निकम्मा’ में नज़र आएंगी और अब खबर है कि प्रियदर्शन की 2003 में आई धमाकेदार कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा’ के सीक्वल में शिल्पा नज़र आएंगी। 

    पूरी खबर पढ़ें

    2. तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी एक साथ रोमेंटिक थ्रिलर में आएंगे नजर, पढ़िए डिटेल

    बॉलीवुड में पिछले दिनों कई नए कपल हमें फिल्मों में दिखाई दिए। जैसे मौनी रॉय और राजकुमार राव, नवाजुद्दीन और आथिया शेट्टी। इसी तरह आने वाली टाइम में भी हमें नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी। इन्हीं में से एक और नई जोड़ी तापसी पन्नी और विक्रांत मेसी की भी है। पहली बार विक्रांत और तापसी एक साथ एक रोमेंटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को विनिल मैथ्यू डायरेक्ट करेंगे। ये उनकी डायरेक्शन में बनने वाली दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने 'हंसी तो फंसी' डायरेक्ट की थी। हालांकि विक्रांत और तापसी की नई फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसे टीसीरीज के भूषण कुमार और आनंद एल राय प्रोड्यूस करेंगे।

    पूरी खबर पढ़ें

    3. अमीषा पटेल पर लगा 10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट में पेश होने का आया आदेश !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। अमीषा पर एक बार फिर से धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामला इंदौर का है जहां निशा छीपा नाम की एक महिला से अमीषा ने फिल्म प्रोडक्शन के नाम पर 10 लाख रूपये लिए थे। इस रकम को चुकाने के लिए अमीषा ने महिला को चेक दिया जो बाद में बाउंस हो गया। 

    अब महिला ने अमीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके लिए उन्हें उन्हें 27 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा गया है। बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय से भी अमीषा ने प्रोडक्शन के नाम पर पैसे लिए थे। फिल्म नहीं बनी तो अमीषा ने चेक के जरिये अजय को 3 करोड़ रूपये वापस किये। 

    पूरी खबर पढ़ें

    4. अजय देवगन की 'रेड' में लोगों का दिल जीतने वाली 'स्वैग वाली दादी' पुष्प जोशी का 87 साल की उम्र में निधन!

    अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ में लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का 26 नवम्बर को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गयी थीं और उन्हें फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई में हॉस्पिटल में भारती कराया गया था और उनका ऑपरेशन भी हुआ था। मंगलवर को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 

    ‘रेड’ के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने ट्विटर पर उनकी मृत्यु की खबर पर लिखा, ‘पुष्प जोशी जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुःख हुआ। आपको परफॉर्म करते देखना मेरे डायरेक्टिंग करियर की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक था।'

    पूरी खबर पढ़ें

    5. रणवीर सिंह के इतने करीब हैं अर्जुन कपूर कि खुद को बना लिया दीपिका की सौतन !

    एक्टर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह बॉलीवुड के दो पक्के यार हैं। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल दोनों के दूसरे की एडवाइस लेना नहीं भूलते। हाल में मिड डे को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने रणवीर के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताया। उन्होंने कहा रणवीर अचानक उनके डबिंग स्टूडियो पहुंच जाते हैं। उन्हें लम्बे वॉइस मैसेज भेजते हैं, गालों पर किसेज करते हैं। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है जो भी चीज से प्रभावित नहीं होता। वो दीपिका से कहते हैं कि वो उनकी सौतन हैं।

    बता दें, अर्जुन कपूर जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में नज़र आने वाले हैं। पानीपत का ट्रेलर देखने के बाद इसकी तुलना रणवीर की बाजीराव मस्तानी से की गई थी। लेकिन अर्जुन ने ये साफ़ कर दिया कि बाजीराव और उनका किरदार सदाशिव अलग हैं।

    पूरी खबर पढ़ें