बड़ी खबर: वरुण धवन बनेंगे आर्मी ऑफिसर, 'कबीर सिंह' के बाद ये है शाहिद की अगली फिल्म

    बड़ी खबर: वरुण बनेंगे आर्मी ऑफिसर, 'कबीर सिंह' के बाद ये है शाहिद की अगली फिल्म

    बड़ी खबर: वरुण धवन बनेंगे आर्मी ऑफिसर, 'कबीर सिंह' के बाद ये है शाहिद की अगली फिल्म

    1. कंफर्म: वरुण धवन अपनी पहली बायोपिक में लेफ्टीनेंट अरुण खेत्रीपाल का करेंगे रोल

    वरुण धवन की अगली फिल्म 1971 की लड़ाई के हीरो रहे अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर होगी। उन्होंने इस बायोपिक के लिए हां कर दिया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण अपने बदलापुर डायरेक्टर श्रीराम राघवन के साथ दोबारा इस फिल्म में काम करेंगे।

    इस फिल्म में वो काम करने के लिए क्यों राजी हुए इस पर एक्टर ने कहा, ''जब मैंने अरुण खेत्रपाल की कहानी सुनी, तो मैं हैरान था कि क्या वाकई में ऐसा हो सकता है! मैं समझ गया है कि डीनू (दिनेश विजन) और श्रीराम इस फिल्म के लिए क्यों इतने उत्सुक हैं। जब मैं अरुण के भाई मुकेश से मिला, मैं हिल गया। मेरा भी एक भाई है और मैं नहीं समझ सकता है कि वो किस स्थिति से गुजर रहे हैं।''

    पूरी खबर पढ़ें

    2. कंफर्म: तेलुगू फिल्म 'जर्सी' के रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर, इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म 

    'कबीर सिंह' की जबरदस्त सक्सेस के बाद उनके फैंस की निगाहें उनकी अगली फिल्म पर है। मीडिया में काफी समय से उनकी अगली फिल्म की चर्चा भी थी। अब कंफर्म हो गया है कि वो एक और तेलुगू फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।


    'जर्सी' में तेलुगू एक्टर नानी हैं। ये फिल्म इसी साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। अब शाहिद कपूर इसके रीमेक में नजर आएंगे और इसे गोतम तिन्नानौरी डायरेक्ट करेंगे। इन्होंने ही जर्सी को भी डायरेक्ट किया है।

    पूरी खबर पढ़ें

    3. इस मामले में शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और सलमान खान को भी पीछे छोड़ा

    शाहरुख खान इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हैं। लेकिन उनके फैंस की तादाद फिर भी बढ़ती जा रही है। ट्व‍िटर पर उनके 39 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके 18.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर फोलो करने के मामले में शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है।

    अमिताभ के ट्विटर पर 38.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सलमान खान के फॉलोअर्स की संख्या 38.3 मिलियन है और वहीं अक्षय कुमार के ट्व‍िटर पर 32.3 मिलियन फोलोअर्स हैं।इस उपलब्धि के लिए फैंस ने शाहरुख खान को बधाइयां भी दी हैं।

    पूरी खबर पढ़ें

    4. 'ड्रीम गर्ल' बनी आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, अपनी ही फिल्म को पछाड़ा

    आयुष्मान खान और नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और इसका कलेक्शन बढ़ ही रहा है। ड्रीम गर्ल ने 35 दिन में 139.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह ये फिल्म आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

    इससे पहले ये रिकॉर्ड फिल्म बधाई हो के नाम था। 'बधाई हो' का लाइफ टाइम कलेक्शन 137.61 करोड़ रुपए था। जिस तरह से आयुष्मान की फिल्मों का कलेक्शन बढ़ रहा है वैसे ही उनके करियर का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है।

    पूरी खबर पढ़ें

    5. फिल्म कलंक के फ्लॉप हो जाने के बाद रणबीर कपूर ने ऐसे की आलिया भट्ट की मदद !

    करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट कलंक इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। MAMI फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर ने आलिया से पूछा कि उन्होंने कलंक फ्लॉप हो जाने को कैसे डील किया। इस पर आलिया ने कहा बताया कि उन्हें इतने बुरे की उम्मीद नहीं थी।

    आलिया ने आगे बताया कि कैसे रणबीर कपूर ने उन्हें इससे निकलने में मदद की। उन्होंने बताया कि रणबीर ने उसने कहा आप कड़ी मेहनत करते हो इसका मतलब नहीं कि आपको उसका अच्छा रिजल्ट उसी वक़्त मिल जाये। इस मेहनत का नतीजा आपको जिंदगी में कभी और मिल जायेगा। इसका मतलब यही है कि आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। किसी दिन आपको किसी और फिल्म के रूप में इसका अच्छा रिजल्ट जरुर मिलेगा।

    पूरी खबर पढ़ें