शाहरुख खान के बंगले का नाम कैसे पड़ा मन्नत? सिर्फ नेमप्लेट पर ही लगे हैं 25 लाख रुपये
शाहरुख खान की फिल्मों के साथ साथ उनका बंगला भी सुर्खियों में रहता है। आइए आपको इस घर के वो फैक्ट बताते हैं जो कम ही लोग जानते हैं।
शाहरुख खान की वैसे तो फिल्मों की खूब चर्चा होती है लेकिन उनका घर मन्नत भी काफी सुर्खियों में रहता है। इसी बंगले की छत से वो अपने बर्थडे पर फैंस को दीदार कराते हैं। इसके अलावा ईद या किसी त्योहार के मौके पर भी एक्टर यहीं से अपने फैंस से मुखातिब होते हैं। इसके अलावा उनका 200 करोड़ रुपये का घर अपनी अलग ही खासियतों की वजह से जाना जाता है। अब ये घर शानदार हो भी क्यों ना। गौरी खान खुद एक इंटिरियर डिजाइनर हैं जिन्होंने अपने घर को जन्नत बनाकर रखा है। आइए आपको शाहरुक के बंगले के दीदार कराते हैं।
Updated : November 02, 2022 12:39 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News