अभिषेक कुमार ने रोहित शेट्टी को दिया धोखा, आखिरी वक्त पर 'खतरों के खिलाड़ी 14' से किया किनारा

    अभिषेक कुमार ने क्यों ठुकराया रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 का ऑफर?

    अभिषेक कुमार ने रोहित शेट्टी को दिया धोखा, आखिरी वक्त पर 'खतरों के खिलाड़ी 14' से किया किनारा

    बिग बॉस 17 में धमाल मचा चुके अभिषेक कुमार इन दिनों काफी छाए हुए हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी नजर आ रहे हैं। अब उनका मनारा चोपड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो भी आने वाला है। इसकी कुछ लीक हुए तस्वीरें पिछले दिनों काफी वायरल हुई थीं। वहीं अभिषेक कुमार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के फाइनल कंटेस्टेंट माने जा रहे थे। रोहित शेट्टी ने खुद ये शो उन्हें बिग बॉस 17 के फिनाले वीक में ऑफर किया था।

    सब कुछ ठीक था लेकिन अब खबर आई है कि अचानक से अभिषेक कुमार खतरों के खिलाड़ी 14 से पीछे हट गए हैं। उन्होंने रोहित शेट्टी के शो से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके शो में ना जाने की वजह उनका डर है। उन्होंने बिग बॉस 17 में भी अपने क्लॉस्ट्रोफोबिक होने का जिक्र किया है। कुछ पुराने वीडियोज में भी उनकी ये बात सामने निकलकर आई थी।

    अपने डर की वजह से अभिषेक कुमार इस शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। लेकिन चलिए उम्मीद है कि हमें उनके आगे कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे। फिलहाल तो सबको उनकी म्यूजिक वीडियो का इंतजार रहेगा।

    खतरों के खिलाड़ी 14 में कौन होगा शामिल?

    खतरों के खिलाड़ी 14 शो के कंटेस्टेंट्स की वैसे तो फाइनल लिस्ट नहीं आई है लेकिन कुछ नाम जरूर सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में बिग बॉस 17 के ही कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम है जैसे मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा और ईशा मालवीय। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री से शोएब इब्राहिम और हैली शाह जैसे सेलेब्स का नाम भी सामने आया है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपने शो की शुरुआत करेंगे। लेकिन उन्होंने शो शुरू होने की कंफर्म तारीख नहीं बताई है।

    Tags