Khatron Ke Khiladi 14 के लिए रोहित शेट्टी ने बढ़ाए अपने भाव, अब इतने करोड़ लेंगे फीस?

    खतरों के खिलाड़ी 14 से आया लेटेस्ट अपडेट, रोहित शेट्टी से जुड़ी हुई है खबर

    Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 13

    Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 13

    बिग बॉस के बाद लोगों की नजरें कलर्स टीवी पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी के लिए गड़ी रहती हैं। रोहित शेट्टी इस बार भी खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के साथ लौट रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट्स की चर्चा जोरो पर हैं। अकसर ही कोई ना कोई ना सामने आ रहा है लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है। 

    इसी बीच अब शो से रोहित शेट्टी की फीस की खबर सामने आई है। होस्ट ने अपनी फीस बढ़ा दी है। सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक जहां रोहित शेट्टी पिछले सीजन के लिए 50 लाख रुपये प्रति एपिसोड ले रहे थे। वहीं इस बार वो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए 60 से 70 लाख रुपये प्रति एपिसोड लेंगे। उनकी इस सीजन की फीस करीब 16 करोड़ रुपये होगी। हालांकि रोहित शेट्टी या मेकर्स की तरफ से इस पर कोई स्टेटमेंट नहीं आई है और देसीमार्टिनी भी इस फीस की पुष्टि नहीं करता है।

    कौन होंगे कंटेस्टेंट्स?

    वैसे खतरों के खिलाड़ी के लिए वैसे मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा को अप्रोच किया जा चुका है जो कि बिग बॉस के बीते सीजन में नजर आए थे। हालांकि अभिषेक कुमार ने अपना डर पहले ही जाहिर कर दिया है। देखना होगा कि वो डर पर काबू पाने की कोशिश करते हैं या नहीं। इनके अलावा नील भट्ट, आयशा खान, जिया शंकर, ईशा मालवीय, मनीषा रानी, यूट्यूबर अभिषेक मल्हान भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन अभी कंफर्म लिस्ट सामने नहीं आई है। शो जुलाई से शुरू किया जा सकता है। 

    खतरों के खिलाड़ी 13 विनर

    बता दें कि पिछला सीजन डीनो जेम्स ने जीता था। शो को साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूट किया गया था।

    Tags