Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में जानें पर क्या बोलीं मनारा चोपड़ा, दिखाएंगी अपने स्टंट?

    खतरों के खिलाड़ी 14 में जानें पर मनारा चोपड़ा का है ये रिएक्शन, फैंस होंगे खुश या निराश करेंगी एक्ट्रेस?

    Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में जानें पर क्या बोलीं मनारा चोपड़ा, दिखाएंगी अपने स्टंट?

    बिग बॉस 17 खत्म हो चुका है और अब इस शो के बाद रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का इंतजार लोगों को रहता है। पिछले कुछ बार से देखा गया है कि बिग बॉस से भी खतरों के खिलाड़ी के लिए कंटेस्टेंट्स चुने जाते हैं। पिछली बार अर्चना गौतम और शिव ठाकरे नजर आए थे। इस बार भी कुछ कंटेस्टेंट्स को ये ऑफर मिला है। इसमें मनारा चोपड़ा का भी नाम सामने आया है। लेकिन क्या वाकई में मनारा चोपड़ा रोहित शेट्टी के शो में जा रही हैं?

    इस पर मनारा चोपड़ा ने कुछ साफ तो नहीं किया है लेकिन उनका कहा है कि कलर्स चैनल अगर ऑफर देता है तो वो जाएंगी। जबकि ऑफर मिलने की बात पहले ही सामने आ चुकी है। मनारा चोपड़ा ने खतरों के खिलाड़ी 14 में जाने की बात पर कहा, ''अभी तक मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है क्योंकि मुझे इसका फोबिया है लेकिन मैं इसके बारे में सोचूंगी।'' 

    बता दें कि मनारा चोपड़ा ने बिग बॉस 17 में एक लंबा सफर तय किया था। वो फाइनल तक पहुंची थीं और तीसरे नंबर का स्थान हासिल किया था। फिलहाल एक्ट्रेस अभिषेक कुमार के साथ अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही हैं। दोनों को हाल ही में चंडीगढ़ में भी देखा गया था। जहां दोनों के गाने की शूटिंग हुई है। ये एक लव सॉन्ग बताया जा रहा है।

    खतरों के खिलाड़ी 14 कंटेस्टेंट्स

    रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में बिग बॉस की तरफ से ईशा मालवीय, नील भट्ट और अभिषेक कुमार का नाम सामने आया था। इसके अलावा विवेद दहिया, शोएब इब्राहिम, हेली शाह, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान का नाम सामने आया है। फिलहाल रोहित शेट्टी ने अपने इस शो के बारे में कुछ नहीं बताया है कि ये कब से ऑन एयर होगा। लेकिन तैयारियां जोरो पर हैं। 

    Tags