बेशर्म रंग पर दीपिका पादुकोण बनने चली थीं अंजलि अरोड़ा, ट्रोल्स ने ऐसे कर दी धुलाई

    अंजलि अरोड़ा ने बेशर्म रंग गाने पर डांस किया है लेकिन उन्हें ये डांस भारी पड़ गया और अब वो बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

    Anjali Arora troll

    Anjali Arora troll

    अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया का जाना माना नाम हैं। एक्ट्रेस को कच्चा बादाम गाने से फेम मिला था और इसके बाद उन्हें कंगना रनौत के शो लॉक अप से भी पॉपुलैरिटी मिली। फिलहाल एक्ट्रेस सोशल मीडिया अपने जलवे दिखाती रहती हैं। वैसे तो अंजलि को तारीफें मिलती हैं लेकिन कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अंजलि अरोड़ पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर डांस कर रही थीं और अपनी अदाएं दिखा रही थीं लेकिन लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ा लिया। लोगों ने उन्हें सस्ती दीपिका तक कह डाला।

    अंजलि अरोड़ा एक टॉप और शॉर्ट रैप स्कर्ट में दीपिका की तरह अपने लटके झटके दिखाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, ''ये भी देखना बाकी था।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''सूट कर रहा है ये सॉन्ग क्योंकि बेशर्म तो हो ही। इंडिया की जनता जानती है।'' इसी तरह एक और कमेंट में कहा गया कि दीपिका ने इस गाने को काफी आराम से कर लिया था लेकिन इसने तो पूरा मेशअप कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बेशर्म रंग तो पहले ही कच्चा बादाम के रूप में देख लिया गया है। 

    अंजलि का ये जलवा बिल्कुल भी काम नहीं आया है। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। अंजलि अरोड़ा इस साल कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। उनका नाम एमएमएस स्कैंडल में आ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ने साफ तौर पर इस बात से इनकार किया था और कहा था इससे उनको काफी धक्का लगा और इमेज खराब करने की कोशिश कई गई। एक वीडियो लीक हो गई थी जिसमें कुछ इंटीमेट सीन में अंजलि अरोड़ा जैसी लड़की दिखाई दे रही थी। अंजलि को वैसे लॉक अप से निकलने के बाद काफी काम भी मिला। एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी बिजलियां गिराई हैं और फैंस को वो वीडियो पसंद भी आई हैं।

    Tags