अभिषेक मल्हान को लॉक अप 2 से मिला ऑफर, करण कुंद्रा का पत्ता करेंगे साफ?

    अभिषेक मल्हान लॉक अप 2 में करेंगे ये काम, एकता कपूर ने दिया ऑफर?

    अभिषेक मल्हान को लॉक अप 2 से मिला ऑफर, करण कुंद्रा का पत्ता करेंगे साफ?

    बिग बॉस ओटीटी 2 का भी अपना ही जलवा रहा था। शो के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान ने सबका दिल जीत लिया था। उनकी मनीषा रानी और जिया शंकर से केमेस्ट्री भी खूब लोगों को पसंद आई थी। हालांकि वो शो नहीं जीत पाए। एल्विश यादव ट्रॉफी ले गए थे। लेकिन अभिषेक का शो से बाहर आने के बाद कई ऑफर्स मिल रहे हैं। फिलहाल तो यूट्यूबर ने हाल ही में जिया शंकर के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट की है।

    इसके अलावा अफवाहें थीं कि अभिषेक यानी फुकरा इंसान बिग बॉस 17 में जा सकता है। लेकिन अभिषेक ने खुद इन खबरों पर विराम लगा दिया। लेकिन एक्टर के पास अब एक नया ऑफर है जिसका हिंट उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर दे दिया है। खबर है कि अभिषेक एकता कपूर के शो लॉक अप 2 को होस्ट करेंगे, उसमें वो करण कुंद्रा की जगह ले सकते हैं जो जेलर के रूप में नजर आए थे। अभिषेक ने अपने एक ट्वीट में कहा, ''क्या मुझे एक रिएलिटी शो होस्ट करना चाहिए?''

    इसके बाद खबरी नाम के ट्विटर अकाउंट ने भी ये बात कंफर्म कर दी कि अभिषेक शो होस्ट करने वाले हैं। अभिषेक मल्हान को ये ऑफर खुद एकता कपूर ने दिया है। अगर वो शो में आते हैं जो जाहिर है शो का लेवल अप ही होगा। क्योंकि दर्शकों ने उन्हें रिएलिटी शो में देख लिया है और उन्होंने अपना हुनर दिखाया भी है। तो अब ये लॉक अप 2 के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा कि अभिषेक शो में हैं या नहीं।  

    लॉक अप की बात करें तो इसे वैसे कंगना रनौत होस्ट करती हैं। वो सलमान खान की तरह हफ्ते में दो दिन आती हैं और कंटेस्टेंट्स पर कमेंट्स करती हैं और कभी कभी गाइड भी करती हैं। पिछली बार स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने ये शो जीता था। शो में प्रिंस नरुला, पूनम पांडे और अंजलि अरोड़ा जैसे कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं। हालांकि प्रिंस को छुपा रुस्तम के तौर पर घर में कंटेस्टेंट बनाकर रखा गया था, वो खुद कंस्टेंट नहीं थे।

    Tags