बिग बॉस 16: इस टीवी एक्ट्रेस को अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं अब्दु, बोले- लौंडा जवान हो गया

    टीवी एक्ट्रेस निम्रत कौर पर अब्दु रोजिक का दिल आ गया है। उन्होंने खुलकर अपने इस प्यार का इजहार शिव ठाकरे के सामने किया है। अब्दु खुद निम्रत से फ्लर्ट करते नजर आते हैं।

    बिग बॉस 16: इस टीवी एक्ट्रेस को अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं अब्दु, बोले- लौंडा जवान हो गया

    बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़े एक तरफ और बिग बॉस के घर की मस्तियां एक तरफ। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। जहां एक तरफ गौरी नागोरी और प्रियंका जैसे कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ी भिड़ंत देखने को मिल रही है तो वहीं घर में अब्दु अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीत रहे हैं। उन पर हाल ही में घर के अंदर गाना भी शूट किया गया था। वो लड़कियों के बीच घिरे नजर आते हैं। 19 साल के अब्दु को घर के अंदर हर कोई पसंद कर रहा है। वो किसी लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ रहे हैं और बिंदास घर में मजे कर रहे हैं।

    अब अब्दु का प्यार वाला एंगल भी दिखाया जा रहा है। उन्हें घर में निम्रत कौर अहलुवालिया पसंद आने लगी हैं। वो हर वक्त निम्रत का नाम जपते नजर आ रहे हैं। शिव ठाकरे अब्दु से पूछते हैं कि क्या निम्रत के नाम पर अंदर बटरफ्लाई सा कुछ महसूस होता है तो वो शर्माते हुए हां कह देते हैं। अब्दु खुद भी बार बार निम्रत निम्रत बोलते हुए नजर आते हैं। कई बार साजिद खान को भी अब्दु से निम्रत के नाम पर मजे लेते देखा गया है। शिव अब्दु को बोलते हैं कि लौंडा जवान हो गया। तो खुद अब्दु भी इस बात को दोहराते हैं और कहते हैं, ''लौंडा जवान हो गया पाजी।'' 

    अब्दु घर में क्यूटनेस के लिए ज्यादा जाने जा रहे हैं। अब्दु ने न सिर्फ घर में बल्कि बाहर भी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है। बिग बॉस 16 देखने वाले दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। अब्दु तजाकिस्तान से आए हैं। वो सिंगर और रैपर हैं। उन्हें बिग बॉस 16 के घर में भी कई बार गाना गाते देखा गया है। कंटेस्टेंट्स ध्यान से उनका गाना सुनते हैं। अब्दु को इंडिया में काफी फेम मिल रहा है। इतना ही नहीं अब्दु सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे। इस बात का खुलासा खुद अब्दु कर चुके हैं।

    Tags