Bigg Boss OTT 2: अस्पताल में डेंगू से जूझ रहे फुकरे इंसान से मिलने पहुंचीं मनीषा रानी, जमकर लुटाया प्यार

    बिग बॉस ओटीटी 2 से निकलते ही फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान अस्पताल जा पहुंचे हैं। ऐसे में मनीषा रानी अपने इस खास दोस्त से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गईं। 

    Bigg Boss OTT 2: अस्पताल में डेंगू से जूझ रहे फुकरे इंसान से मिलने पहुंचीं मनीषा रानी, जमकर लुटाया प्यार

    'बिग बॉस ओटीटी 2' खत्म हो चुका है। एल्विश यादव को विनर बनाकर सलमान खान ने सबको चौंका दिया है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान को हरा दिया है। जिसके बाद से ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' का फुकरा इंसान सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' का फिनाले खत्म होते ही खबर आई कि अभिषेक मल्हान बीमार पड़ गए हैं। जिसके बाद अभिषेक मल्हान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये खबर कुछ देर में ही आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। 

    ये खुलासा होते ही अभिषेक मल्हान के फैंस काफी परेशान हो गए। कुछ समय पहले ही अभिषेक मल्हान ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में अभिषेक मल्हान ने बताया था कि उनकी तबियत में अब पहले से सुधार है। इसी बीच अभिषेक मल्हान का एक और वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। 

    इस वीडियो में बिग बॉस ओटीटी 2 स्टार मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान से मिलती नजर आ रही हैं। बिग बॉस का फिनाले खत्म होते ही मनीषा रानी अपने खास दोस्त अभिषेक मल्हान के पास पहुंच गईं। आते ही मनीषा रानी ने अभिषेक मल्हान को अपने गले लगा लिया। इस दौरान अभिषेक मल्हान के पिता ने मनीषा रानी का स्वागत किया। वहीं मनीषा रानी ने आते ही अभिषेक मल्हान के पिता के पैर छूए। 

    खुद मनीषा रानी ने अभिषेक मल्हान का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिषेक मल्हान मनीषा रानी को देखकर काफी खुश लग रहे हैं। जिसके बाद अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने जमकर गप्पे मारे। अब अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी की दोस्ती फेक नहीं थी। यही वजह है जो घर से बाहर होने के बाद भी ये दोनों सितारे एक दूसरे का साथ छोड़ने के लिए राजी नहीं हैं।  

    Tags