लॉकअप: कैदियों पर भारी पड़ रही हैं आजमा फलाह, अली मर्चेंट और मंदाना से लिया पंगा

    पहले आते ही उन्होंने अंजलि अरोड़ा पर वार किया था। अब अली मर्चेंट और मंदाना करीमी के पीछे पड़ी हुई दिख रही हैं। लॉकअप का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में आजमा को मंदाना से बहस करते देखा जा सकता है।

    लॉकअप: कैदियों पर भारी पड़ रही हैं आजमा फलाह, अली मर्चेंट और मंदाना से लिया पंगा

    कंगना रनौत के शो में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाली ब्यूटी ब्लॉगर आजमा फलाह बाकी कैदियों पर भारी पड़ रही हैं। आजमा जबसे शो में आई हैं तभी से वो हर ब्लॉक के कैदी से पंगे ले रही हैं। पहले आते ही उन्होंने अंजलि अरोड़ा पर वार किया था। अब अली मर्चेंट और मंदाना करीमी के पीछे पड़ी हुई दिख रही हैं। लॉकअप का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में आजमा को मंदाना से बहस करते देखा जा सकता है।

    प्रोमो में आजमा पहले मंदाना के ऊपर पानी फेंक देती हैं। बाद में उनसे पूछती हैं कि उन्हें उनके एक्स-हसबैंड ने क्यों छोड़ा था। इसके जवाब में मंदाना पीछे से उनके सिर पर वार करती हैं। इस बहस के बाद आजमा उनसे फिर से झगडा करती देखी जाती हैं।

    इसके अलावा आजमा ने अली मर्चेंट को भी नहीं छोड़ा। एक दूसरे प्रोमो में ब्यूटी ब्लॉगर अली मर्चेंट से कहती हैं कि उनकी एक्स-वाइफ सारा खान से ही उनकी पहचान है। नहीं तो उन्हें कोई नहीं जानता। इसके जवाब में अली कहते हैं कि वो बहुत ही पॉपुलर डीजे हैं। उन्होंने कई शोज़ 100 एपिसोड के दिए हैं। अली को मियां मिट्ठू बना देख आजमा उन्हें कड़े जवाब देती हैं।

    बता दें, आजमा फलाह एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं। यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। शो के दौरान उन्होंने अपना सीक्रेट का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने कई लोगों से लाखों रूपये लूटे हैं। इसके साथ ही वो गेम में तड़का लगाने का भी काम कर रही हैं। आजमा अपनी एंट्री के बाद से लेकर अभी तक लगभग सभी कैदियों से पंगा ले चुकी हैं। अब आज के एपिसोड में डबल मज़ा देखने को मिलने वाला है।

    Tags