अंजलि अरोड़ा के साथ स्पॉट हुए अली मर्चेंट, दोनों के बीच दिखा खास बॉन्ड -वीडियो

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा और अली मर्चेंट को मुंबई में साथ में स्पॉट किया गया। इस मौके पर दोनों एक दूसरे के साथ काफी कम्फ़र्टेबल नज़र आ रहे थे। दोनों वाइट आउटफिट में दिखे। इस दौरान अंजलि को फैन से बलून मिला। अली खाली हाथ खड़े रहे।

    अंजलि अरोड़ा के साथ स्पॉट हुए अली मर्चेंट, दोनों के बीच दिखा खास बॉन्ड -वीडियो

    कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ अपने पहले सीजन के साथ खत्म हो गया है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि OTT प्लेटफार्म पर आने वाले इस शो और कंटेस्टेंट को ऑडियंस से इतना प्यार मिलेगा। पहला सीजन हिट रहा। मुनव्वर फारुकी ने कई बड़े सितारों को पीछे कर जीत अपने नाम की। वहीं अब लॉकअप से बाहर आने के बाद शो के सभी कैदी खुले में घूम रहे हैं। हाल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा और अली मर्चेंट को मुंबई में साथ में स्पॉट किया गया। इस मौके पर दोनों एक दूसरे के साथ काफी कम्फ़र्टेबल नज़र आ रहे थे। दोनों वाइट आउटफिट में दिखे। इस दौरान अंजलि को फैन से बलून मिला। अली खाली हाथ खड़े रहे।

    लॉकअप में अपनी पहचान बनाने से पहले अंजलि सोशल मीडिया स्टार थीं। उनका कच्चा बादाम वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा उन्हें 10 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यही पॉपुलैरिटी देखते हुए उन्हें लॉकअप में मौका दिया गया था। शो के दौरान उनकी विनर मुनव्वर फारुकी के साथ खास बॉन्डिंग देखी गई थीं। लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते में होने का खुलासा कर दिया। अब फैंस इन्हें दोबारा साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    वहीं अली मर्चेंट लॉकअप में आने से पहले गायब नाम थे। सालों पहले सारा खान के साथ अपनी शादी को लेकर पॉपुलर होने वाले अली को शो से दोबारा पहचान मिली। अब अली इंडस्ट्री में वापसी की राह देख रहे हैं। दूसरी तरफ लॉकअप में रहने के दौरान अली ने बाकी कंटेस्टेंट से अच्छा रिश्ता बनाया है। इसलिए वो अक्सर अपने साथी कंटेस्टेंट के साथ नज़र आते हैं।

    बता दें, कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ ने कई कंटेस्टेंट को एक नई पहचान दी है। साइशा शिंदे, मुनव्वर फारुकी को खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन ऑफर किया गया है। वहीं बाक़ी कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। पहले सीजन को मिले इतने प्यार के बाद अब दूसरे सीजन का इंतजार हो रहा है।

    Tags