अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, कहा लड़कियों से खेलना, इस्तेमाल करना...

    अंजलि अरोड़ा के इस खुलासे के बाद मुनव्वर का गेम बदलने वाला है ...

    अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, कहा लड़कियों से खेलना, इस्तेमाल करना...

    बिग बॉस 17 में नजर आ रहे स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इस वक़्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मुश्किलें तब बढ़ गई जब उनकी खास दोस्त आयेशा खान ने शो उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बाहरी जिंदगी का सच नेशनल टीवी पर बता दिया। इसके अलावा एक्स गर्लफ्रेंड ने भी इंस्टाग्राम लाइव पर अपनी सच्चाई रखते हुए बताया था कि मुनव्वर के उनके अलावा भी कई लड़कियों से संबंध थे। अब लॉकअप में उनकी खास दोस्त बनी अंजलि अरोड़ा भी सामने आ गई हैं।

    अंजलि अरोड़ा ने हाल में एक पॉड कास्ट में मुनव्वर को लडकियों का इस्तेमाल करना बताया। अंजलि के खुलासे से शायद उनके फैंस को ठेस पहुंच सकती है। अंजलि ने बताया ‘शब्दों और लड़कियों के साथ कैसे खेलना है। यही है मुनव्वर फारुकी। लडकियों से भी खेलना जानते हैं, और अपने शब्दों और लोगों को पलटना, घूमाना सब जानते हैं वो।' अंजलि के इस बयान से सभी बेहद हैरान हैं।

    अंजलि और मुनव्वर को कंगना रनौत के शो लॉकअप में देखा गया था। इस शो में दोनों की जोड़ी और जबरदस्त केमिट्री को फैंस ने पसंद किया गया था। यहां तक कि कुछ फैंस ने दोनों की तुलना सिद्धार्थ और शहनाज़ से तक कर दी थी। हालांकि, मुनव्वर के शो जीतने के बाद ये जोड़ी भी खत्म हो गई। अब अंजलि के मुनव्वर के खिलाफ सच बयां कर रही हैं।

    बता दें, बिग बॉस 17 में मुनव्वर का गेम शुरू में अच्छा चल रहा था। लेकिन सलमान खान की फटकार और आयेशा के खिलासे के बाद कॉमेडियन का गेम बिगड़ गया है। आगे आने वाले एपिसोड में नए कंटेस्टेंट की एंट्री होने की संभवना बढ़ गई है।

    Tags