लॉकअप: मंदाना करीमी के आरोपों को पूर्व देवर एक्टर गौतम गुप्ता ने बताया बकवास

    लॉकअप: मंदाना करीमी के आरोपों को पूर्व देवर एक्टर गौतम गुप्ता ने बताया बकवास

    मंदाना करीमी ने हाल में कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किये थे। मंदाना ने बताया था कि वो किसी पॉपुलर डायरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन जब वो प्रेग्नेंट हुई तो डायरेक्टर ने उनका साथ छोड़ दिया और एक्ट्रेस को आबोर्शन करवाना पड़ा। एक्ट्रेस ने अपने पहले पति गौरव गुप्ता और उनकी माँ पर भी गंभीर आरोप लगाये थे। लेकिन अब गौरव के भाई गौतम गुप्ता ने इन सभी आरोपों को बकवास बताया है।

    हाल में ईटाइम्स से बातचीत में गौतम ने बताया कि अगर मैं बात करूं उन चीजों की जो उसने शादी के बाद मेरे भाई गौरव के साथ की हैं।।।लेकिन हम अपने परिवार को ड्रामा नहीं बनाना चाहते। जब लोग केवल गाली-गलौज और आरोप-प्रत्यारोप की बात करते हैं तो प्रतिक्रिया क्यों? आगे गौतम ने मंदाना को परिवार को हिस्सा बनाने को बड़ी गलती बताया। उन्होंने कहा- गलतियां हो सकती हैं। लोगों को गुमराह किया जा सकता है। लेकिन भगवान का शुक्र है कि कुछ भी बुरा होने से पहले यह खत्म हो गया।‘

    बता दें, मंदाना ने साल 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की थी। लेकिन ये शादी 1 साल भी नहीं चली और सिर्फ 8 महीने में टूट गई। लॉकअप में मंदाना ने बताया ने पति गौरव पर दूसरी लड़कियों से अफेयर रखने, सास पर नज़र रखने और रोकटोक करने का आरोप लगाया था। फ़िलहाल एक्ट्रेस कंगना के शो में ही सुर्खियां बटोर रही हैं।

    Tags