मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से करना चाहती हैं शादी, क्या बच्चों की भी है प्लानिंग?

    मलाइका अरोड़ा ने अपने ही शो में बताया कि वो अर्जुन कपूर से शादी करना चाहती हैं और ये वो बाते हैं जो हर कोई अपने पार्टनर से करता है।

    मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से करना चाहती हैं शादी, क्या बच्चों की भी है प्लानिंग?

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा अकसर होती रहती है। ये कपल अपनी एज गैप को लेकर कई बार ट्रोल भी हुआ है लेकिन दोनों ने अब इसकी आदत डाल ली है और इन बातों को इग्नोर कर देते हैं। दूसरी तरफ दोनों की शादी की बात भी चलती रहती है। हाल में तो मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी सामने आने लगी थीं। इस पर अर्जुन और मलाइका ने अपना गुस्सा निकाला था कि ऐसी अफवाहें ना फैलाई जाएं।

    अब मलाइका डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपना एक नया शो लेकर आई हैं- मूविंग इन विद मलाइका। इस शो में उनकी पहली गेस्ट फराह खान थीं। उन्होंने फराह से खुलकर अपनी जिंदगी के बारे में बात की। उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर भी बात की। मलाइका ने शादी के बारे में कहा, ''मुझे नहीं पता मेरे लिए भविष्य में क्या है?''

    उन्होंने बताया कि बाकी कपल्स की तरह वो भी इस बारे में बात करते हैं। मलाइका ने कहा, ''ये वो चीजे हैं जो जाहिर है, आप अपने पार्टनर के साथ डिस्कस करते हैं।'' मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन की खूब तारीफें भी कीं। उन्होंने कहा कि अर्जुन उनके अच्छे दोस्त भी हैं और क्रिटिक भी।

    बता दें कि मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी। दोनों ने साल 1998 में शादी की और 18 साल तक साथ रहे। उन्होंने मार्च 2016 में अलग होने की खबरें लोगों के साथ शेयर की। हालांकि दोनों के लिए ये काफी बुरा दौर था लेकिन अब दोनों के मन में एक दूसरे के लिए खटास नहीं है। दोनों कई इंटरव्यू में इस बात को बोल चुके हैं। अरबाज खान की भी अब जॉर्जिया एंड्रियानी नाम की गर्लफ्रेंड है।

    Tags