मुंबई डायरीज सीजन 2 टीजर: बाढ़ से लोगों को बचाने निकले मोहित रैना, देखकर दहला दिल

    मुंबई की खतरनाक बाढ़ में लोगों को बचाने निकले मोहित रैना, मुंबई डायरीज 2 का टीजर हिलाकर रख देगा

    मुंबई डायरीज सीजन 2 टीजर: बाढ़ से लोगों को बचाने निकले मोहित रैना, देखकर दहला दिल

    मुंबई डायरीज के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। मुंबई डायरीज सीजन 2 का टीजर शेयर कर दिया गया है जो इस सीजन को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। मुंबई डायरीज के पहले सीजन में मुंबई पर हुए 26/11 हमले की कहानी दिखाई गई थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया था और वहां उतना स्टाफ नहीं था कि वो इतने सारे घायलों की मदद कर पाएंगे। 

    मोहित रैना को लीड रोल में दिखाया गया था तो उन परिस्थितियों में अपने नए डॉक्टर्स के साथ लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश करते हैं और वो इसके लि सिस्टम से भी लड़ जाते हैं। आतंकवादियों मुंबई को लहू लुहान कर देते हैं और इसी सब में मोहित रैना और उनकी टीम जिंदगियां बचा रही होती हैं।

    मुंबई डायरीज के सीजन 2 में मुंबई की खतरनाक बाढ़ को दिखाया जाएगा। टीजर में भारी बारिश और रेड अलर्ट की बात हो रही है। मोहित रैना एक बार फिर कमान संभालते नजर आ रहे हैं। आप टीजर में उन्हें एंबुलेंस के बाहर देख सकते हैं जो भारी बारिश में फंस गई है। इस बार भी वो अपने डॉक्टर के पेशे को बढ़चढ़ कर दिखाते नजर आएंगे। 

    टीजर में आप देख सकते हैं कि हर तरफ अफरा तफरी छाई हुई है और लोगों से अपील की जा रही है कि वो अपने अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें। लेकिन जो लोग बाहर हैं और फंसे हुए हैं, उनकी तो जान पर बन आई है। भारी बारिश से पैदल पार करने वाले पुल टूट कर गिरते दिखाई दे रहे हैं। इस टीजर को देखकर दिल दहल उठेगा। अब दर्शकों को मुंबई डायरीज के ट्रेलर का भी इंतजार रहेगा। 

    इस वेब सीरीज को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है। मुबंई डायरीज सीजन 2 को आप 6 अक्तूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे।  

    Tags