महादेव एक्टर मोहित रैना बने पापा, वाइफ अदिती ने बेटी को दिया जन्म

    उरी और शिद्दत जैसी फिल्मों के एक्टर मोहित रैना बने पापा, देखिए ये प्यारी तस्वीर...

    महादेव एक्टर मोहित रैना बने पापा, वाइफ अदिती ने बेटी को दिया जन्म

    देवों के देव महादेव एक्टर मोहित रैना पापा बन गए हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उनकी पत्नी ने एक प्यारी से बेटी का जन्म दिया है। एक्टर ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी नन्ही परी का हाथ दिख रहा है। साथ ही मोहित और अदिती का हाथ भी दिख रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ''और इस तरह हम तीन हो गए। बेबी गर्ल इस दुनिया में स्वागत है।''

    मोहित के घर में इधर किलकारियां गूंजी और दूसरी तरफ उनको बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस और कई सेलेब्स उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। दिया मिर्जा और श्रेया धनवंतरे जैसे सेलेब्स ने दिल वाले इमोज के साथ एक्टर की बेटी पर प्यार बरसाया है। 

    मोहित और अदिती ने पिछले साल जनवरी में शादी की थी। दोनों की शादी फैंस के लिए एक सरप्राइज थी। दोनों की सीधा शादी की तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि पिछले दिनों दोनों के अलग होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं। लेकिन ये सब महज अफवाह ही थी। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा था क्योंकि महादेव एक्टर अपनी पत्नी को इंस्टा पर फॉलो नहीं कर रहे थे लेकिन एक्टर ने बताया कि वो दूसरी लाइन से हैं और उन्हें बेवजह की अटेंशन नहीं चाहिए।

    मोहित रैना ने ना सिर्फ टीवी बल्कि फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है। एक्टर को फिल्म उरी, केसरी और शिद्दत जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। मोहित को सबसे ज्यादा फेम सीरियल देवों के देव महादेव से मिला था। वो तब से ही घर घर का नाम बन गए थे।  

    मोहित रैना ने फिलहाल सिर्फ अपनी बेटी की सिर्फ उंगलियां दिखाई हैं लेकिन अब फैंस को इंतजार रहेगा कि वो अब अपनी बेटी का नाम बताते हैं और उसे दुनिया से रूबरू कराते हैं। 

    Tags